फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यूपी के 50 हजार के इनामी वाजिद काला का था रजवाहे के पास मिला शव

यूपी के 50 हजार के इनामी वाजिद काला का था रजवाहे के पास मिला शव

Thu, 27 Jun 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी के 50 हजार के इनामी वाजिद काला का था रजवाहे के पास मिला शव
कुंडली। गांव मल्हा माजरा के पास ईंट-भट्ठे पर हुई हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव की भी पहचान हो गई। मृतक यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव जंधेड़ी का रहने वाला वाजिद उर्फ काला था। वह यूपी का कुख्यात बदमाश था और उसकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। वह मल्हा माजरा के पास भट्ठे पर नाम बदलकर रह रहा था। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके साथ भट्ठे पर रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने प्रेम प्रसंग में वाजिद की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया है। पुलिस आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि 4 मई को सुबह मल्हा माजरा के पास रजवाहे में एक युवक का शव मिला था। उसकी सिर व चेहरे पर चोट मारकर हत्या की गई थी। शव के बारे में पता लगा था कि वह यूपी के जिला शामली के गांव कांधला का रहने वाला इस्लाम था। वह मल्हा माजरा स्थित वैश्य भट्ठे पर काम करता था और एक साल से अपनी पत्नी अफसाना व डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ भट्ठे पर रह रहा था। वह 3 मई की रात को भट्ठे पर काम करने वाले मेरठ के गांव लखीपुरा निवासी मुस्ताक व बागपत के गांव राठोडा निवासी दीपक उर्फ धोनी के साथ बाइक पर सवार होकर गया था। सुबह तक उसका कोई पता नहीं लगा था। साथ ही इस्लाम की पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटा भी रात से ही गायब थे। सुबह जब भट्ठा मालिक नरेला निवासी अनूप गर्ग ने जब उन्हें गायब पाया तो उनकी तलाश शुरू की थी। जिस पर भट्ठा से कुछ दूरी पर स्थित रजवाहे पर इस्लाम का शव पड़ा मिला था। उसकी बाइक भी उसके पास ही पड़ी थी। बारोटा चौकी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में इस्लाम की पहचान गलत मिली थी। उसके बाद से पुलिस नामजद आरोपियों की ही तलाश में थी। पुलिस ने शव का लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

अब बारोटा चौकी प्रभारी रमेश की टीम ने बुधवार शाम को आरोपी दीपक उर्फ धोनी को मल्हा माजरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से खुलासा हुआ है कि शव यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव जंधेड़ी के रहने वाले वाजिद उर्फ काला का था। वह यूपी पुलिस का कुख्यात बदमाश था और यहां छुपने के लिए पहचान बदलकर रह रहा था। उस पर यूपी में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने दीपक के साथ मिलकर की हत्या
दीपक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यूपी के जंधेड़ी जाकर पहले वाजिद की पहचान कराई। उसके कपड़े व फोटो से उसकी पहचान हो सकी। दीपक ने पुलिस के सामने बताया कि उसकी पत्नी अफसाना के साथ मिलकर उसने वाजिद की हत्या की है। उसका अफसाना से प्रेम प्रसंग हो गया था। जिसके चलते ही उन्होंने वाजिद को अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी और बाद में उसकी पत्नी व बच्चे को लेकर फरार हो गया।
पहले हरिद्वार और बाद में नेपाल रहने गए
आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह पहले वाजिद की पत्नी को लेकर हरिद्वार गया था। वहां पर दोनों ने शादी कर ली थी। उसके बाद वह उसे लेकर नेपाल भाग गया था। वहां से वापस आया तो उसे मल्हा माजरा के पास से कुंडली की बारोटा चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। बारोटा चौकी पुलिस दीपक को लेकर जंधेड़ी गांव गई है।
वाजिद यूपी के कई गैंग से जुड़ा रहा
दीपक ने इस्लाम समझकर जिसकी हत्या की थी वह यूपी का कुख्यात बदमाश वाजिद था। वह यूपी के कई गैंग से जुड़ा रहा। बताया गया है कि वाजिद उर्फ काला सबसे पहले कग्गा गैंग से जुड़ा था। कग्गा के एनकाउंटर के बाद वह मुकीम गैंग में आ गया। इसी बीच मुकीम गैंग के साबिर और वाजिद उर्फ काला के परिजनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद वाजिद उर्फ काला के भाई वासिल ने साबिर के भाई कुर्बान की हत्या कर दी थी। तब साबिर ने वाजिद उर्फ काला के भाई वासिल की हत्या करा दी थी। इसके बाद वाजिद काला मुकीम गैंग से अलग हो गया था। वाजिद करीब चार साल पहले यूपी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।

मल्हा माजरा के पास रजवाहे में मिला शव यूपी के कुख्यात बदमाश वाजिद उर्फ काला का था। मामले में एक आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के बाद मामले से पर्दा उठ गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। दीपक ने वाजिद की पत्नी से प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात कही है। उसकी पत्नी की गिरफ्तारी को प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
रमेश, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed