फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पत्नी को ससुराल में छोड़कर मुरथल लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

पत्नी को ससुराल में छोड़कर मुरथल लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Jun 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को ससुराल में छोड़कर मुरथल लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
मुरथल। गांव मुरथल में नांदनौर बाईपास पर एक युवक ही अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी बहन के घर भात भरने के बाद लुधियाना से अंबाला अपनी ससुराल पहुंचा था। वहां पर अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर मुरथल गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह जब ग्रामीण घूमने के लिए निकले तो गांव के बाहर नांदनौर बाईपास पर उसका शव पड़ा मिला। मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक का पर्स और बैग भी गायब मिले है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के सिर पर भी मिले चोट के निशान
पंजाब के जालंधर स्थित तोपखाना बाजार का रहने वाला राजपाल अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ दशक से गांव मुरथल में जगबीर के घर में किराए पर रहता है। उसका बेटा आतिश (34) कुंडली स्थित कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे जब मुरथल के ग्रामीण घूमने गए तो उन्हें नांदनौर बाईपास पर आतिश का शव पड़ा मिला था। उसके सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही सिर में भी चोट का निशान था। लोगों ने मामले की सूचना राजपाल को दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजपाल ने बताया कि आतिश अपनी पत्नी रमा और दो बच्चों के साथ अपनी बहन के घर पंजाब के लुधियाना गया था। शादी में भात भरने के बाद वह वहां से अंबाला कैंट स्थित अपनी ससुराल आ गया। अंबाला कैंट में अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह मुरथल के लिए चला था। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसके साले ललित ने अंबाला से उसे मुरथल के लिए बस में बैठाया था। सुबह उसका शव ही मिलने की सूचना मिली। अंदेशा है कि रात दो बजे के आसपास ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भांजी की शादी में भात भरकर वापस आते हुए पहुंचा ससुराल
सामान्य अस्पताल में शव लेेने पहुंचे परिजनों ने बताया कि आतिश लुधियाना में अपनी बहन के घर गया था। जहां उसकी भांजी की शादी थी। भांजी की शादी में शामिल होकर भात भरने के बाद वह रविवार को वापस आ रहा था। रास्ते में अंबाला में आतिश की ससुराल है। उसकी पत्नी रमा के कहने पर वह दोनों बच्चों को लेकर ससुराल गया था। स्कूल की छुट्टी होने के चलते वह अपनी पत्नी व दो बच्चों छह वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटे को को ससुराल छोड़कर वापस मुरथल स्थित अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में मिला मोबाइल, पर्स गायब मिला
पुलिस के अनुसार आतिश के पास से उसका पर्स गायब मिला है। उसके पर्स में नकदी व कागजात थे। हालांकि उसका मोबाइल जेब ही मिला है। पुलिस मामले में लूटपाट की आशंका से भी मना नहीं कर रही है। अंदेशा है पर्स छीनने के दौरान विरोध करने पर आतिश को गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस अभी विभिन्न पहलुओं पर जांच की बात कह रही है।
पांच बहनों में इकलौता भाई था आतिश
हमलावरों की गोली का शिकार हुआ आतिश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। वह फिलहाल अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों के साथ मुरथल में रह रहा था। वह कुंडली स्थगित फैक्टरी में काम करता था। उसके बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ते हैं। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।

युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है। युवक का पर्स भी उसके पास नहीं मिला है। विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रह है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed