फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भ्रूण लिंग जांच करा सभी को गर्भ में बताते थे बेटी, डेंटल सेंटर के मालिक समेत दो काबू

भ्रूण लिंग जांच करा सभी को गर्भ में बताते थे बेटी, डेंटल सेंटर के मालिक समेत दो काबू

Sun, 16 Jun 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच करा सभी को गर्भ में बताते थे बेटी, डेंटल सेंटर के मालिक समेत दो काबू
सोनीपत। यूपी के मेरठ में एक ऐसा खेल चल रहा था, जिससे बच्चे को गर्भ में मरवा दिया जाता था। वहां भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर मोटी रकम ऐंठकर अल्ट्रासाउंड कराया जाता था। उसके बाद दलाल सभी को गर्भ में बेटी बता देते थे। भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सोनीपत की टीम ने छापा मारा। वहां भ्रूण लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने का सौदा दलालों से 17 हजार रुपये में हुआ था। जिनमें से 10 हजार रुपये दो दलाल गिरफ्तार करने के बाद बरामद किए गए है। वहीं दोनों आरोपियों को मेरठ पुलिस को सौंपने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि मेरठ में भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया और मेरठ के डीएम अनिल ढींगरा को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद डीएम ने वहां के एडिशनल सीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम को टीम में शामिल कराया। वहीं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया और उस महिला को मेरठ जिले के सरूरपुर गांव के रहने वाले दलाल फुरकान अली के पास भेजा गया। जहां उसने अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे। इसके बाद सौदा 17 हजार रुपये में तय किया गया। उसके बाद दलाल फुरकान अली महिला को लेकर तेजगढ़ी चौक पर मुदगिल डेंटल सेंटर पर ले गया। जहां उसकी मुलाकात सेंटर मालिक डॉ. वैभव मुदगिल से कराई गई। डॉ. वैभव ने शुभकामना अस्पताल की डॉ. दीपमाला की फर्जी रेफर स्लिप बनाकर डिकॉय महिला को फुरकान अली के साथ हीरा डायग्नोस्टिक सेंटर पर भेजा। जहां दलाल ने महिला का 500 रुपये में अल्ट्रासाउंड कराया और महिला को गर्भ में बेटी होने की बात बताकर दलाल वहां से जाने लगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी दलाल फुरकान अली को पकड़ लिया और उससे 4000 रुपये बरामद हुए। दलाल फुरकान को साथ लेकर टीम डॉ. वैभव मुदगिल के पास उसके सेंटर पर पहुंची। वहां वैभव मुदगिल को पकड़ लिया और उससे भी 4000 रुपये बरामद हुए। इसके बाद दोनों आरोपियों को मेरठ के थाना मेडिकल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद सभी को गर्भ में बेटी होने की बात कह देते थे, जिससे अधिकतर गर्भपात करा देते थे। गर्भपात नहीं कराने वाले को अगर बेटा होता था तो वह काफी खुश होता था और बेटी होने पर कोई उनसे शिकायत नहीं करता था। इसलिए ही वह सभी को बेटी बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed