फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लंदन में बीज का व्यापार करने के नाम पर 21.4 लाख ठगे

लंदन में बीज का व्यापार करने के नाम पर 21.4 लाख ठगे

Fri, 07 Jun 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
लंदन में बीज का व्यापार करने के नाम पर 21.4 लाख ठगे
सोनीपत। शहर के गोपाल नगर के रहने वाले युवक को लंदन में बीज का व्यापार करने के नाम पर झांसे में लेकर 21.44 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक से लंदन में अग्रनिया स्पेमिकल के बीज का व्यापार करने के नाम पर ठगी की गई है। ठगी करने वाले ने इंटरनेट नंबर से युवक के पास व्हाट्सएप कॉल कर उसे भारत में ही डीलर का नंबर भी दिया। जिसके बैंक खाते में युवक ने राशि जमा करा दी। जनवरी में पैसे खाते में जमा कराने के बाद से डीलर का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। युवक ने मामले की शिकायत एसपी को दी है। जिस पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोपाल नगर के रहने वाले हिमांशु ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर पर कई बार कॉल व मैसेज आए। उसने कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने खुद को डॉ. लुईस बताया और कहा कि वह लंदन से बोल रहे हैं। फोन करने वाले ने कहा कि वह भारत से अग्रनिया स्पेमिकल के बीज का व्यापार करते हैं। वह यह बीज भारत से लेकर जाते हैं और लंदन में बेचते हैं। लंदन में उस बीज की दवाई बनाई जाती है। उसने उसे भी बीज का व्यापार करने का झांसा दिया। साथ ही मोटा मुनाफा कमाने की बात कही। फोन करने वाले ने बताया कि वह जिस डीलर से बीज खरीदते हैं उसका नाम मनोज जैन है। उसने उसका मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी भी दी। उसकी कंपनी का नाम एमसी जैन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड बताया था। जिस पर वह उनके झांसे में आ गया। उसने डीलर के नंबर पर कॉल की तो उसने बताया कि वह सिर्फ ऑनलाइन बिजनेस करते हैं। उनके खाते में पैसे जमा कराने के बाद उसे बीज दे दिया जाएगा। उसे बीज के पैकेट की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई। उसने डॉ. लुईस से 10 पैकेट बीज भेजने का सौदा किया था। जिस पर उसने मनोज जैन के दिए खाते में 30 जनवरी को 10 पैकेट की आधी कीमत के रूप में 2.5 लाख रुपये जमा करा दिए। जिस पर उसने उसे 10 पैकेट भेज दिए। इसी बीच उसके पास लंदन से दोबारा से फोन आया और उसे कहा गया कि उन्हें 10 नहीं 60 पैकेट की आवश्यकता है। जिस पर अधिक कमाई के चक्कर में हिमांशु ने मनोज जैन के खाते में कुल 21 लाख 44 हजार रुपये और जमा करा दिए। उसके बाद उन्हें कोई बीज नहीं मिला। डीलर के पास फोन करने पर उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इतना ही नहीं लंदन की कंपनी ने भी उनसे 60 पैकेेट देने की मांग की। उन्होंने उसके 10 पैकेट लेेने से मना कर दिया। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। जिस पर पुलिस ने एसपी के निर्देश व शुुरुआती जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दोगुना से अधिक मुनाफे का झांसा देकर फंसाया
युवक के पास लंदन से इंटरनेट द्वारा व्हाट्सएप कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे दोगुना से अधिक का मुनाफा होने का झांसा दिया था। उसने हिमांशु से कहा कि एक पैकेट उसे 50 हजार रुपये में मिलेगा और वह उस पैकेट को उससे 1.15 लाख रुपये में खरीद लेेंगे। जिससे उसकी काफी आमदनी हो सकेगी। जिस पर वह उनके फेर में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के साथ रिश्तेदारों के पैसे फंसाए
महज 18 साल की उम्र में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हिमांशु को ठगों ने अपने झाल में फंसा लिया। हिमांशु ने इसके लिए अपने परिजनों के साथ ही अपने रिश्तेदारों से भी उधार पैसे लेकर इसमें लगा दिया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ हैै।

युवक की शिकायत एसपी कार्यालय से मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। युवक को लंदन में बीज का व्यापार करने के नाम पर फंसाया गया है। जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
हरिप्रकाश, चौकी प्रभारी गोहाना रोड सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed