फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मनी ट्रांसफर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से 1.5 लाख लूटे

मनी ट्रांसफर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से 1.5 लाख लूटे

Thu, 06 Jun 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से 1.5 लाख लूटे
राई। बहालगढ़-दीपालपुर रोड पर गांव चौहान जोशी के पास मनी ट्रांसफर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को गन प्वाइंट पर लेकर तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी संदीप कौशिक ने पुलिस को बताया कि मनी ट्रांसफर कंपनी का सोनीपत क्षेत्र का डिस्ट्रीब्यूटर है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों से 1.5 लाख रुपये एकत्रित कर बहालगढ़ आया था। वहां से वह गांव चौहान जोशी में रुपये लेने के लिए जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे बहालगढ़-दीपालपुर रोड पर चौहान जोशी के पास दो बाइक पर तीन युवक सवार आए। उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद वह बाइक की स्पीड कम कर मोबाइल पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों बाइक सवार उसके दोनों तरफ आकर चलने लगे। एक बाइक सवार ने उसकी चलती हुई बाइक से चाबी निकाल ली। जिससे उसकी बाइक रुक गई। उसकी बाइक रुकते ही दो युवकों ने उसके सीने व कमर पर पिस्टल अड़ा दी। गन प्वाइंट पर लेकर उसका रुपये से भरा बैग व मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में वह फरार हो गए। घटना से वह घबरा गया। उसने मामले से कंपनी अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस को सूचित किया। बाद में उसने बहालगढ़ चौकी में आकर शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने संदीप के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ओक्सम मनी और पे बिंगो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है संदीप
संदीप कौशिक ने बताया कि वह सोनीपत क्षेत्र में ओक्सम मनी व पे बिंगो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। वह सोमवार को महावीर कम्यूनिकेशन कुंडली से 52 हजार रुपये, सलामत कम्यूनिकेशन कुंडली से 17 हजार रुपये, सचदेवा फोटो स्टूडियो से 55 हजार रुपये, विक्की कम्यूनिकेशन बहालगढ़ से छह हजार रुपये, वाहेगुरु कम्यूनिकेशन से चार हजार रुपये लेकर आया था। 16 हजार रुपये व कुछ कागजात उसके बैग में पहले से ही थे। वह दीपक कम्यूनिकेशन चौहान जोशी से पैसे लेने जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ लूट की वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनी ट्रांसफार्मर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने लूटपाट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका जल्द पता लगाकर काबू किया जाएगा।
नरेश कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed