फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिला कारागार में बंदियों ने हेड वार्डन को पीटा, हंगामा

जिला कारागार में बंदियों ने हेड वार्डन को पीटा, हंगामा

Thu, 06 Jun 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों ने हेड वार्डन को पीटा, हंगामा
सोनीपत। जिला कारागार में दो बंदियों ने हेड वार्डन के साथ मारपीट कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। हेड वार्डन ने कारागार में बंद कुख्यात पवित्र को शाम के समय दूसरी बैरक में मिलने पर टोक दिया था। पुलिस ने हेड वार्डन के बयान पर दोनों बंदियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में नियुक्त हेड वार्डन सतबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसकी ड्यूटी सुरक्षा वार्ड के के ब्लाक में थी। वह दोपहर को बंदियों को उनके बैरक में बंद कर चला गया था। शाम को चार बजे तक बंदियों को बाहर निकाला तो सुरक्षा वार्ड-18 में बंद बंदी राजपुर निवासी पवित्र वार्ड-6 में बंद मिला। उन्होंने बंदी पवित्र से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मिलाई का दिन होने के कारण वह उस वार्ड में चला गया। शाम के समय जब वह बंदियों को बैरक में बंद करने लगा तो शाम करीब 7 बजे पवित्र ने उससे बहस शुरू कर दी। उसने गाली गलौच के साथ ही उसके साथ मारपीट भी कर दी। इस दौरान एक अन्य बंदी सहारनपुर निवासी गुरमीत ने भी उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। बंदियों ने कारागार के नियमों के तोड़ने के साथ ही उसके कार्य में बाधा पहुंचाई है। जिस पर उसने जेल अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। उसके बाद कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हेड वार्डन ने बंदियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देेने की शिकायत दी है। दोनों बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही दूसरे बैरक में जाने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपेंद्र, जांच अधिकारी, कोर्ट कांप्लेक्स चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed