फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक की हत्या के आरोप में पड़ोसी पिता-पुत्र व बेटी गिरफ्तार

युवक की हत्या के आरोप में पड़ोसी पिता-पुत्र व बेटी गिरफ्तार

Sat, 25 May 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में पड़ोसी पिता-पुत्र व बेटी गिरफ्तार
राई। गांव जठेड़ी में कहासुनी की रंजिश में पड़ोसी युवक की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र व बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पिता-पुत्री को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं बेटे को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव जठेड़ी निवासी श्रीओम ने वीरवार को पुलिस को बताया था कि उसका बेटा नीरज (33) बुधवार रात को अपने घर के अंदर कमरे में सो रहा था। रात करीब 11 बजे उनका पड़ोसी देवेंद्र अपने भाई धर्मबीर, बहन मनीषा व पिता नारायण के साथ उनके घर में आया था। वह उसके बेटे के कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए धक्का देकर कमरे में जबरन घुस गए थे। देवेंद्र हाथ में पिस्तौल व धर्मबीर तेजधार हथियार (दाव) व नारायण गंडासी लिए हुए था। जिस पर नीरज अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़कर छत की तरफ भाग गया था। बाद में उन्होंने छत पर जाने के बाद पड़ोसी विजय की छत पर उसके बेटे की दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने श्रीओम के बयान पर देवेंद्र, धर्मबीर, नारायण व मनीषा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया था कि मनीषा को लेकर नीरज के साथ हमलावर पक्ष की कहासुनी हुई थी। डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी के चलते ही नीरज की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह ने नारायण, उसकी बेटी मनीषा व बेटे देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। नारायण व मनीषा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने देवेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके भाई का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जठेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी पड़ोसी पिता-पुत्र व बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बेटे को एक दिन के रिमांड पर लिया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
अनिल छिल्लर, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed