{"_id":"5cc8af1cbdec220772688b39","slug":"151556655900-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में यशपाल मलिक समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में यशपाल मलिक समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना (सोनीपत)। गांव बीधल के पास इनोवा गाड़ी के ट्राला में टकराने से गाड़ी सवार अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने के चलते हुआ। हादसे में घायल यशपाल मलिक व दो अन्य को सोनीपत स्थित निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह यूपी के गाजियाबाद रवाना हो गए। हादसे में यशपाल मलिक के कंधे व सीने में फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक मंगलवार को समिति के महासचिव बीएस अहलावत के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर सोनीपत से गोहाना जा रहे थे। वहां से उन्हें रोहतक के जसिया जाना था। इनोवा को चालक नवीन उर्फ राघव चला रहा था। यशपाल मलिक व बीएस अहलावत बीच वाली सीट पर बैठे थे। जब वह गांव बिधल के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे इनोवा गाड़ी ट्राला में जा टकराई। हादसे में यशपाल मलिक, बीएस अहलावत व नवीन घायल हो गए। इनोवा का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में यशपाल मलिक के दाहिने कंथे व बाएं तरफ सीने में फ्रेक्चर हो गया। वहीं बीएस अहलावत के पैर में फ्रेक्चर हो गया जब कि स्टेयरिंग में धंसने से चालक नवीन राघव के सीने में चोट लगी है। समिति के सोनीपत जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल और उनके साथ सुरेंद्र सिरसाढ़ को हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और तीनों को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया। इस दौरान यशपाल मलिक ने कहा कि ट्राला चालक के अचानक सामने ब्रेक लगाने के चलते हादसा हुआ है। गनीमत रही कि बचाव हो गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गाजियाबाद चले गए। सदर थाना गोहाना पुलिस ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्राला चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे में यशपाल मलिक के साथ बाइक सवार गांव बिधलान निवासी प्रवीन भी घायल हो गया। हादसे के दौरान यशपाल की गाड़ी बाइक से भी टकरा गई थी। हादसे में घायल प्रवीन को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।