फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल में खाना खाने आते हुए यू-टर्न ले रहे ट्रक में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर

मुरथल में खाना खाने आते हुए यू-टर्न ले रहे ट्रक में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Tue, 15 Jan 2019 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मुरथल में खाना खाने आते हुए यू-टर्न ले रहे ट्रक में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर
जीटी रोड पर ट्रक में घुसी कार दिल्ली के दो दोस्तों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। जीटी रोड पर प्याऊमनियारी के पास एक कार अचानक यू-टर्न ले रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो साथियों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों दिल्ली से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे थे। हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे कार को ट्रक के नीचे से निकालकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द का रहने वाला जतिन (23) अपने साथी गांव के ही हेमंत व अमित तथा दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नंदा कॉलोनी निवासी गोपाल (22) के साथ मुरथल खाना खाने आ रहा था। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब वह प्याऊमनियारी के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक ट्रक अचानक यू-टर्न लेकर उनकी कार के सामने आ गया। जिससे वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सके और उनकी होंडा सिटी कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एएसआई देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार ट्रक के नीचे फंसी थी। जिस पर तुरंत क्रेन को बुलवाकर कार को निकाला गया। बाद में कार की खिड़की काटकर चारों को बाहर निकाला गया। तब तक जतिन व गोपाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे में घायल हेमंत व अमित को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों साथियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहड़ी मनाने के बाद मुरथल के लिए चले थे चारों
चारों साथियों ने रात को दिल्ली में लोहड़ी पर्व मनाया था। वहां से पर्व मनाने के बाद वह खाना खाने के लिए निकले थे। रास्ते में चारों का कार्यक्रम मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने का बन गया। जिस पर वह मुरथल के लिए चल दिए। तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब वह प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन कर चुका था बीटेक, गोपाल का था अंतिम वर्ष
हादसे में काल का ग्रास बना जतिन दिल्ली विवि से बीटेक कर चुका था। वहीं उसके दोस्त गोपाल का इस वर्ष अंतिम वर्ष था। उसे अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देनी थी। एक हादसे ने दोनों की जिंदगी को लील लिया।

हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
जीटी रोड पर तड़के हुए हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई। हादसे में कार ट्रक के नीचे फंस गई। उसे निकालने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पौन घंटा बाद क्रेन की मदद से से कार को निकाला गया। उसके बाद भी कार सवारों का नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने कार की खिडक़ी काटकर चारों को बाहर निकालना पड़ा। जिसके चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। हाईवे से ट्रक व कार को हटाने के बाद ही जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed