फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिम में घुसकर पिपली के सरपंच ने गांव के युवक की गोली मारकर की हत्या

जिम में घुसकर पिपली के सरपंच ने गांव के युवक की गोली मारकर की हत्या

Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जिम में घुसकर पिपली के सरपंच ने गांव के युवक की गोली मारकर की हत्या
जिम में घुसकर पिपली के सरपंच ने गांव के युवक की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत।
गांव कुंडल के जिम में अभ्यास कर रहे गांव पिपली के युवक पर जिम में घुसकर उसके गांव के सरपंच ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार देर शाम हुई वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक युवक के चचेरे भाई के बयान पर पुलिस ने गांव के सरपंच और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिपली के सरपंच पर 12 दिन के अंदर हत्या का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है।
गांव पिपली निवासी आशीष अपने चचेरे भाई आकाश के साथ गांव कुंडल स्थित जिम में अभ्यास करने गया था। इसी दौरान उनके गांव का सरपंच रामनिवास अपने दो साथियों के साथ जिम में पहुंच गया। वह उनके साथ कहासुनी के बाद आशीष को गोली मार दी। आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल मुखर्जी नगर, दिल्ली में कोचिंग ले रहा है। उनकी सरपंच के साथ कहासुनी हो गई थी। जिस पर सरपंच ने दिल्ली में उसे धमकी दी थी। इस पर दिल्ली में भी उन्होंने सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार देर शाम जिम में आकर सरपंच रामनिवास उनके साथ फिर से कहासुनी करने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सरपंच रामनिवास व हमलावरों ने आशीष पर गोली चला दी और फरार हो गए। गोली लगने से उसका भाई आशीष घायल हो गया। आकाश ने बताया कि उसे घायल अवस्था में लेकर खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी वजीर सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल, सोनीपत भेज दिया। वहीं आकाश की शिकायत पर पिपली गांव के सरपंच रामनिवास व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
12 दिन पहले एक अन्य ग्रामीण को मारी थी गोली
गांव पिपली निवासी रामअवतार को 12 जून को नहर के पास गोली मारी गई थी। आरोप था कि वहां गांव का सरपंच रामनिवास भी अपने साथियों के संग कार में पहुंच गया था। सरपंच ने रामअवतार से कहा था कि उसने उसके खिलाफ आरटीआई लगाई है। रामअवतार के मना करने पर उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने सरपंच रामनिवास, उसके साथी सुनील व अन्य पर मामला दर्ज किया था। मामले में सुनील, पवन व कमल उर्फ काला को पहले काबू कर चुकी है। मामले में अभी भी सरपंच रामनिवास फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आशीष के चचेरे भाई आकाश की शिकायत पर पिपली गांव के सरपंच रामनिवास व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल, सोनीपत भिजवा दिया गया है। जांच के बाद ही हत्या के असल कारणों का पता लग सकेगा।
- वजीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed