{"_id":"5a396ec74f1c1b8d698c2a94","slug":"151513713351-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में चालक भर्ती फर्जीवाड़े में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज में चालक भर्ती फर्जीवाड़े में आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सोनीपत डिपो में हुई चालकों की भर्ती घोटाले के मामले में आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद मार्च माह में जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की जांच में सामने आया था कि कई चालकों ने फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस से नौकरी पाई थी। इनके दस्तावेज की जांच भी फर्जी हुई। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इस मामले में चार चालकों पर मामला दर्ज करने की सिफारिस की थी। पुलिस ने सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर सतवीर, विजय, कृष्ण और लक्ष्मण पर मामला दर्ज किया था। जिसमें से पुलिस ने खेड़ी दमकन निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है।
2011 में 48 रोडवेज चालकों की भर्ती हुई थी। जिसकी आरटीआई से जानकारी मिलने पर इसमें फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था। जांच में सामने आया था कि एक चालक ने तो महिला की मार्कशीट पर ही नौकरी पाई है। यह महिला यमुनानगर की रहने वाली है। निकाले गए चालकों द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में यह खुलासा हुआ है। भर्ती होने के लिए कई चालकों ने फर्जी लाइसेंस, फर्जी शिक्षण प्रमाण पत्र ही नहीं दिया बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस के अनुभव प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा किया है। भर्ती में हैवी लाइसेंस की शर्त को भी दरकिनार किया गया है। यहां बता दें कि सीएम फ्लाइंग ने शुरूआती जांच में कृष्ण व एक अन्य चालक को दोषी माना था। अब पुलिस ने एक आरोपी कृष्ण निवासी खेड़ी दमकन को काबू किया है।
वर्जन
सीएम फ्लाइंग की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोडवेज चालक भर्ती फर्जीवाड़ा में लिप्त आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। बाकि आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेम प्रकाश, चौकी प्रभारी गीता भवन चौकी।