फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जाली आईडी बना महिला को बनाया फेसबुक फ्रेंड

जाली आईडी बना महिला को बनाया फेसबुक फ्रेंड

Mon, 05 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जाली आईडी बना महिला को बनाया फेसबुक फ्रेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गोहाना में एक व्यक्ति के नाम पर जाली फेसबुक आईडी बनाने और उसकी पत्नी को ही फ्रेंड लिस्ट में जोड़कर अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया है। महिला ने शक होने पर मामले से अपने पति को अवगत कराया। पुलिस ने शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फर्जी आईडी बनाने वाले का सुराग लगाने में लगी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसकी पत्नी अपनी फेसबुक आईडी देख रही थी। फेसबुक पर उसे मेरे नाम पर एक आईडी दिखाई दी, जिसमें मेरे साथ मेरी पत्नी की फोटो भी अपलोड की गई थी। गलती से उसकी पत्नी ने जाली आईडी से दी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद जाली आईडी बनाने वाले युवक ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील बातें शुरू कर दी। इस पर उसकी पत्नी को शक हो गया। उसने मामले से उसे अवगत कराया तो उसने बताया कि इस तरह की उसकी कोई फेसबुक आईडी नहीं है। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर खानपुर महिला थाना प्रभारी राजबाल को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


सिटी थाना में जाली फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग किए जाने की शिकायत आई थी। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच मेरे पास आई है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजबाला, महिला थाना प्रभारी, खानपुर

जाली आईडी बना महिला को बनाया फेसबुक फ्रेंड
आरोपी ने फेसबुक पर भेजे अश्लील संदेश, केस दर्ज
शक होने पर महिला ने पति को बताया तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed