फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रोडवेज बस का शीशा तोड़ा, चालक से अभद्रता

रोडवेज बस का शीशा तोड़ा, चालक से अभद्रता

Mon, 15 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस का शीशा तोड़ा, चालक से अभद्रता
गोहाना। रोहतक से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पानीपत चुंगी के समीप जाम में फंस गई। इस दौरान बस से आगे जाम में फंसे हाइड्रा मशीन सवार युवकों ने बस को पीछे करने को कहा तो रोडवेज चालक ने असमर्थता जता दी। जिस पर युवकों ने चालक से अभद्रता की और बस का शीशा भी तोड़ दिया। चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस रोहतक डिपो से सुबह चंडीगढ़ के लिए चली थी। बस के परिचालक कुलदीप ने बताया कि बस जब गोहाना में पानीपत चुंगी के पास पहुंची तो आगे जाम लगा मिला। जाम में उनकी बस के अलावा कई वाहन फंसे थे। उनके आगे एक हाईड्रा मशीन भी फंसी हुई थी। हाईड्रा मशीन में बैठे युवकों ने चालक को बस पीछे लेने के लिए कहा। बस के पीछे भी वाहन फंसे होने के चलते चालक ने असमर्थता जता दी। जिस पर पांच युवक नीचे उतरकर चालक वीरेंद्र के पास पहुंचे और अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने पत्थर उठाकर बस के आगे शीशे में दे मारा। जिससे बस का शीशा टूट गया। परिचालक कुलदीप ने बताया कि जब उसने युवकों की वीडियो बनानी शुरू की तो वह उन्हें धमकी देकर मौके से भाग गए। चालक वीरेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। कोर्ट चौकी ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बस में चालक से अभद्रता व पत्थर मारकर शीशा तोड़ने की सूचना मिली थी। चालक वीरेंद्र ने पांच युवकों के खिलाफ शिकायत देने के साथ एक वीडियो क्लिप भी दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही युवकों क पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिपाल सिंह, थाना प्रभारी शहर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed