{"_id":"5c6077adbdec22077e436737","slug":"141549825965-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की सीढिय़ों से गिरकर 12वीं कक्षा के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की सीढिय़ों से गिरकर 12वीं कक्षा के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की सीढ़ियों से गिरकर छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग स्थित एक निजी स्कूल में सीढ़ियों से गिरकर 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव थाना कलां निवासी सुमित खरखौदा के दिल्ली मार्ग स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह शनिवार सुबह स्कूल गया था। स्कूल में जाने के बाद एक अध्यापक 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को खेल मैदान में लेकर गया था। वहां खेलने के बाद वह वापस आ गए। छत पर धूप खिली होने के कारण अध्यापक ने सभी विद्यार्थियों को छत पर बैठकर पढ़ाई करने को कहा। जिस पर सुमित व अन्य सहपाठी छत पर जाने लगे। छत पर जाते हुए सुमित सीढ़ियों से पैर फिसलकर नीचे गिर गया। सीढ़ियों से गिरकर वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत पीजीआई, रोहतक ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद से सदमे में परिवार
स्कूल की सीढ़ियों से गिरकर काल का ग्रास बना सुमित चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, वहीं उसका भाई अभी शिक्षा ग्रहण कर रहा है। हादसे के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार सदमे में हैं। मामले को लेकर कोई भी कुछ नहीं कह रहा है।
विज्ञापन
निजी स्कूल की सीढ़ियों से छत पर जाते हुए पैर फिसलकर 12वीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। उसने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- राजीव कुंडू, थाना प्रभारी, खरखौदा।