{"_id":"5b86f57e42c792464f497771","slug":"141535571326-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती पर 15 कदम दूर से किया फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती पर 15 कदम दूर से किया फायर, बाल-बाल बचा
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती पर 15 कदम दूर से चलाई गोली, बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के रोहतक बाईपास पर कृपाल आश्रम के निकट बाइक सवार हमलावर ने एक आढ़ती पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली कार के बोनट में लगी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। आढ़ती के साथी के बीड़ी लेने के चलते उसने कार को सड़क किनारे रोक था और वह बाहर आ गया था। आढ़ती के बयान पर पुलिस ने हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव सिसाना फिलहाल खरखौदा अनाज मंडी क्षेत्र निवासी विकास ने बताया कि वह आढ़त का काम करता है। मंगलवार रात वह अपने साथी महावीर कालोनी निवासी बलवान के साथ आल्टो कार में सवार होकर खरखौदा आ रहा था। बाईपास से आगे आकर उन्होंने कृपाल आश्रम के पास कार रोक दी और बलवान दुकान से बीड़ी लेने चला गया। इसके बाद वह कार से उतरकर बोनट के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान खरखौदा कि तरफ से एक बाइक सवार आया। उसने अपनी बाइक की हेडलाइट बंद कर रखी थी। वह उससे करीब 15 कदम दूर आकर रुक गया। वह कुछ समझ पाता इसी दौरान बाइक सवार ने उसकी तरफ फायर कर दिया। गोली कार के बोनट में जा लगी। हमले में वह बाल-बाल बच गया। वह उसे पकड़ पाता इससे पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गया। उसने मामले पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को विकास ने बताया कि वह हमलावर को नहीं जानता। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।