{"_id":"5b3e6f234f1c1b00278b4ad3","slug":"141530818339-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने महिला, पति व दो बेटों को कुचला, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने महिला, पति व दो बेटों को कुचला, महिला की मौत
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने महिला, पति व दो बेटों को कुचला, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव हलालपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार ने महिला, उसके पति व दो बेटों को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला दमोह के गांव टिकरी बुजर्ग निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि वह हलालपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। वह बुधवार शाम को अपनी पत्नी रूक्की देवी (28) व बेटे दुर्गेश और योगेश के साथ खरखौदा खरीददारी को जा रहा था। जब वह गांव हलालपुर से सैदपुर रोड स्थित सुरेंद्र पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो इसी दौरान एक कार चालक ने चारों को कुचल दिया। हादसे में उसकी पत्नी रूक्की देवी बुरी तरह से घायल हो गई और तीनों को चोट आई। इस दौरान कार भी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसके बाद चालक फरार हो गया। राहगीरों ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा में भर्ती कराया। जहां रूक्की देवी को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में वीरवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शिवप्रसाद के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।