फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेट्रोल पंप लूट में शामिल पवित्र गैंग के बदमाश काबू

पेट्रोल पंप लूट में शामिल पवित्र गैंग के बदमाश काबू

Thu, 24 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लूट में शामिल पवित्र गैंग के बदमाश काबू
पेट्रोल पंप लूट में शामिल पवित्र गैंग के बदमाश काबू
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
सोनीपत।
सीआईए स्टाफ ने पेट्रोल पंप लूटने की वारदात में शामिल पवित्र गैंग के शातिर बदमाशों को काबू किया है। पकड़े गए बदमाश दलीप निवासी सिरिया अमेठी व गुरमीत निवासी जेहरा सहारनपुर हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई दो गाड़ियां भी बरामद की हैं। बदमाशों को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

सेक्टर-15 निवासी मुकेश ने मुरथल थाना पुलिस को 16 अप्रैल को शिकायत देकर बताया था कि उसका मुरथल रोड पर साईं ऑयल पेट्रोल पंप है। जहां चार बदमाशों ने पंप के कारिंदे से हथियारों के बल पर पचास हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, जिसके बाद मामला सीआईए टीम को सौंप दिया था। सीआईए ने कार्रवाई करते हुए पवित्र गैंग के बदमाशों को काबू किया। इनमें बदमाश दलीप को दिल्ली से काबू किया गया तो गुरमीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। वह पहले लूट व हत्या जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके पास से लूटी गई दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed