फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डस्ट उतारते पीछे किया ट्रक तो तारों से छूकर झुलसे मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

डस्ट उतारते पीछे किया ट्रक तो तारों से छूकर झुलसे मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 11 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डस्ट उतारते पीछे किया ट्रक तो तारों से छूकर झुलसे मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुंडली/सोनीपत। जांटी रोड स्थित राजेश स्टॉक पर ट्रक से डस्ट उतारते समय अचानक चालक के ट्रक पीछे करने से दो मजदूर ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को छू गए। हादसे में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में झुलसे मजदूर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से बिहार के जिला मुज्जफरपुर के गांव संभोत का रहने वाला शंकर साहनी व ललन साहनी जांटी रोड पर किराए पर रहते थे। वह गाड़ियों से डस्ट व रोड़ी उतारने का काम करते थे। दोनों वीरवार को राजेश स्टॉक पर डस्ट की गाड़ी खाली कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने बगैर मजदूरों को बताए ट्रक को अचानक पीछे कर दिया। जिससे ट्रक के ऊपर चढ़े होने के चलते शंकर व ललन ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से छू गए। हादसे में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। स्टॉक पर कार्यरत अन्य लोगों ने दोनों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शंकर साहनी की मौत हो गई। ललन सिंह को रेफर कर दिया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में ललन के बयान पर ट्रक चालक गांव पलड़ा निवासी जयबिशन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करंट से दूसरा हादसा
करंट के चलते यह कुंडली क्षेत्र में दूसरा हादसा है। इससे पहले 7 मार्च को सरिया से भरा ट्रक पीछे करते समय बिजली के तारों से छूने के कारण ही ट्रक चालक ब्रजलाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रक से डस्ट उतारते समय अचानक चालक ने उसे पीछे कर दिए। जिससे ट्रक पर चढ़कर डस्ट उतार रहे दो मजदूर बिजली के तारों से छू गए। हादसे में एक की मौत हो गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-नरेश कुमार, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed