फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दो पेट्रोल पंपों से बदमाशों ने 32 हजार लूटे, मैनेजर को गोलीमारी

दो पेट्रोल पंपों से बदमाशों ने 32 हजार लूटे, मैनेजर को गोलीमारी

Tue, 16 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
दो पेट्रोल पंपों से बदमाशों ने 32 हजार लूटे, मैनेजर को गोलीमारी
कुंडली/खरखौदा (सोनीपत)। जिले में कुंडली और खरखौदा क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर बदमाशों ने धावा बोलकर 32100 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाशों ने कुंडली के गांव नाहरी के पंप पर बदमाशों ने फायर करके मैनेजर को गोली भी मार दी। घायल पंप मैनेजर को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नाहरी निवासी हितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव के बाहर स्थित भोला फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर है। रविवार रात करीब 11 बजे वह साथी कर्मी मोहित पेट्रोल पंप पर थे। मोहित वहां बने कमरे में लेटा हुआ था। इसी बीच बिना नंबर लिखी अपाचे बाइक पर चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक में 510 रुपये का पेट्रोल डलवाया। दो बदमाश उससे कहने लगे की पानी पीना है। जिस पर उसने कहा कि कमरे के पास कैंपर में रखा है, पी लो। वह पानी पीकर उसके पास आए और एक-दूसरे को पेट्रोल के पैसे देने की बात कहने लगे। इसी बीच मोहित भी कमरे से बाहर आ गया। उसके बाहर आते ही दो बदमाशों मोहित को काबू कर लिया। इसी बीच एक बदमाश ने फायर कर दिया। जिससे हितेंद्र को गोली के तीन छर्रे लगे। जिससे वह घायल हो गया। बाद में बदमाशों ने उनसे 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। दो बदमाशों ने मोहित का मोबाइल भी छीन लिया। बाद में वह बाइक लेकर गांव छतेहरा की तरफ फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं खरखौदा के सैदपुर स्थित मुरलीवाला पेट्रोल पंप के सेल्समैन धीरज ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी सेल्समैन सुमित के साथ रात को पेट्रोल पंप पर मौजूद था। रविवार रात करीब 10 बजे स्पलेंडर बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। जिसमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। इससे पहले सेल्समैन कुछ समझ पाते एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली। वह दोनों सेल्समैन को धमकी देते हुए अंदर केबिन में ले गए। जहां पर जाने के बाद बदमाशों ने धीरज की जेब से 4300 व सुमित की जेब से 2800 रुपये छीन लिए। इसके साथ ही मेज पर रखी एलईडी को भी जमीन पर गिराकर तोड़ दिया। बाद में दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। उनके जान के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पहुंची ने धीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहरा के पंप पर सीसीटीवी नहीं था, सैदपुर की वारदात सीसीटीवी में कैद
गांव नाहरी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी नहीं था। जिसके चलते पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं सैदपुर के पंप पर हुई लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें बदमाश दिख रहे हैं। हालांकि चेहरे पर कपड़ा बांधने व दूसरे के हेलमेट पहनने के चलते उनकी पहचान सही तरीके से नहीं हो सकी है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
सैदपुर के पंप पर तीसरी बार हुई लूट
मुरलीवाला पेट्रोल पंप पर लूट की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले 8 दिसंबर, 2018 की रात को ब्रेजा गाड़ी सवार हथियारबंद बदमाशों ने पंप पर आकर पहले गाड़ी में डीजल डलवाया था और बाद में तीन-चार हथियारबंद युवकों ने सेल्समैन अर्जुन से करीब 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। इससे चार साल पहले 8 दिसंबर 2014 को भी बाइक पर आए तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने 93 हजार रुपये की लूट ली थी। दोनों ही वारदात अभी तक अनसुलझी हैं।
सोनीपत में छह माह में करीब छह वारदात
सोनीपत। जिले में पेट्रोल पंपों के कैश पर लुटेरों की नजर है। बदमाश लगातार पेट्रोल पंपों को निशाना बना रहे हैं। एक ही रात में सोनीपत के सैदपुर व नाहरी स्थित पेट्रोल पंपों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के दावों के बावजूद बदमाश दो पेट्रोल पंपों को अपना निशाना बनाकर निकल गए। यहां तक की एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर फायरिंग तक कर दी। उसके बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सके।
जिले में छह माह के दौरान हुई लूट की वारदात
जिले में छह माह के दौरान पेट्रोल पंपों पर लूट के छह मामले हो चुके हैं। जिसमें 8 दिसंबर, 2018 को बदमाशों ने सैदपुर स्थित पेट्रोल पंप से 70 हजार रुपये की लूट की थी। 11 दिसंबर, 2018 को बदमाशों ने कंवाली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 70 हजार व उधारी के रुपये देने आए युवक से 60 हजार लूटे थे। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। 15 दिसंबर को गोहाना-खरखौदा रोड स्थित पेट्रोल पंप से बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूटे थे। वहीं 28 जनवरी को बदमाशों ने महलाना-तिहाड़ रोड पेट्रोल पंप से 5 हजार रुपये लूटे गए थे। रविवार रात को बदमाशों ने सैदपुर स्थित पेट्रोल पंप से 7200 व नाहरी स्थित पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूटे हैं।

एसोसिएशन नाराज, बदमाशों का जल्द पता लगाए पुलिस
जिला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविंद्र खत्री ने कहा कि पुलिस जल्द बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करें। अगर जल्द बदमाश गिरफ्तार नहीं हुए तो एसोसिएशन एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगातार वारदात के बावजूद प्रशासन की तरफ से पेट्रोल पंप संचालकों के शस्त्र लाइसेंस भी नहीं बनाए जाते। सैदपुर स्थित जिस पेट्रोल पंप पर लगातार तीसरी बार वारदात हुई उनके संचालक शस्त्र लाइसेंस को कई बार आवेदन कर चुके, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस सुरक्षा दे पा रहा है और न ही शस्त्र लाइसेंस की दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed