{"_id":"5c65bc4fbdec227f1c76bdd4","slug":"131550171215-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क हादसे में बरेली के व्यक्ति की मौत
राई/सोनीपत। जीटी रोड पर कुंडली के पास सड़क पार रहे व्यक्ति को अज्ञात ने कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यूपी के जिला बरेली के गांव भोजीपुरा का रहने वाला इस्लाम फिलहाल कुंडली में किराए पर रहता था। वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करता था। इस्लाम कंपनी से छुट्टी के बाद कुंडली में बत्रा पेट्रोल के पास से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में इस्लाम घायल हो गया। उसे कुंडली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस्लाम के बेटे मोहम्मद उस्मान के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।