{"_id":"5b7dbad342c792466f4a1266","slug":"131534966483-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मोबाइल झपटकर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा, बाइक व मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का मोबाइल झपटकर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा, बाइक व मोबाइल बरामद
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का मोबाइल छीनकर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा
बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, बाइक और मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नरेला रोड पर प्याऊ-मनियारी के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी को महिला के भाई ने पहचान लिया और उनकी बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नरेला की राजीव कालोनी का रहने वाल सुदामा है। उसके साथी ही तलाश की जा रही है।
कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी निवासी डोली शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने भाई मंजीत के साथ प्याऊ-मनियारी स्थित कंपनी में जा रही थी। जब वह नरेला रोड स्थित बटन फैक्टरी के पास पहुंचे तो इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। भाग रहे युवकों का उसने व उसके भाई ने पीछा किया, साथ ही शोर भी मचाया। इस दौरान उसके भाई ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया। साथ ही उसके भाई ने एक आरोपी सुदामा को पहचान लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एएसई सुरेंद्र की टीम ने आरोपी सुदामा को गिरफ्तार कर लिया है। सुदामा के पास से पुलिस ने छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके साथी की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
महिला ने मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दी थी। उन्होंने बाइक का नंबर बताने के साथ ही एक संदिग्ध का नाम लिया था। उसे काबू कर छीना गया मोबाइल को बरामद कर लिया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।