{"_id":"5b46561f4f1c1b05278b6051","slug":"131531336223-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहर में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव बुर्जभंगू के निकट बणी नहर में नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सांय को पुलिस ने युवक का शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सिरसा के ग्रेवाल बस्ती निवासी करीब 35 वर्षीय सोनू के रूप में की है। पुलिस ने इस संबंधी मृतक के परिजनों को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी अनुसार मूल रूप से ग्रेवाल बस्ती व हाल निवासी मिल्क प्लांट के सामने इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सोनू, जोकि शहर में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। गत दिवस की सुबह वह रोजाना की भांति दुकान पर चला गया। देर सांय तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इधर बणी नहर से गुजर रहे कुछ लोगों ने नहर में एक शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई और उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि नहाने के दौरान डूबने से ही सोनू की मौत हुई है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।