फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दहेज की मांग को लेकर पहले घर से निकाला, बाद में घर बसाने के लिए जहर पिलाया

दहेज की मांग को लेकर पहले घर से निकाला, बाद में घर बसाने के लिए जहर पिलाया

Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर पहले घर से निकाला, बाद में घर बसाने के लिए जहर पिलाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर की जैन बाग कालोनी में दहेज की मांग को लेकर घर से निकाली गई विवाहिता को माफी मांगने के बहाने घर बुलाकर जहर खिलाने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में ससुर ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल में ससुर ने दाखिल कराया, लेकिन वहां ससुर ने भी उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकास नगर की रहने वाली अनीता की शादी वर्ष 2016 में जैन बाग कालोनी निवासी दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। बेटी होने के बाद तो उसे अधिक परेशान किया जाने लगा। महिला कई दिन से अपने मायके में रह रही थी। बताया गया है कि पति ने उसे कहा कि अगर घर बसाना है तो उसे उसके परिजनों से माफी मांगनी होगी। महिला घर बसाने के नाम पर अपनी ससुराल आई थी। जहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पकडक़र जहर पिला दिया। जहर पिलाने से महिला की हालत बिगड़ी तो उसी दौरान ससुर ने उसे पास ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पति दीपक सहित पांच को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
निजी अस्पताल में जहर खुरानी के चलते दाखिल हुई विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। उसने ससुर पर अस्पताल में लाने के बाद उसकी मां से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, कोर्ट काम्पलेक्स सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed