{"_id":"598223534f1c1bb6348b46b3","slug":"131501700947-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने कर लिए मीटर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने कर लिए मीटर चोरी
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। बिजली निगम द्वारा शहर व आसपास के गांवों में बिजली के मीटर घरों के बाहर निकालने का काम जारी है। इस दौरान निगम को पता लगा कि करीब 30 उपभोक्ताओं ने अपने मीटर चोरी कर छुपा दिए है। इस कारण अब उनके खिलाफ केस दर्ज कराए जाएंगे। निगम का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा योजना के तहत बिजली चोरी करने की स्वयं घोषणा नहीं की, उन्होंने अपने मीटर चोरी कर लिए हैं। अब निगम ने पुलिस को पत्र भेजकर कार्रवाई करने को लिखा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा मीटर चोरी किए गए हैं। उन्होंने मीटर बंद करा रखे होंगे। इस कारण वे चोरी करने की बात स्वीकार नहीं करना चाहते हैं और जांच के दौरान चोरी पकड़े जाने से भी बचना चाहते हैं। निगम का मानना है कि बिजली की चोरी करने वाले उपभोक्ताओं ने खराब मीटर जमा न करवाना पड़े, इसके लिए पुलिस में बिजली के मीटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराकर नए मीटर लगवा लिए। अब जांच के दौरान उन उपभोक्ताओं की पहचान हुई है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए उच्च अधिकारियों से राय ली जा रही है।
केस दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा पत्र
शहरी फीडरों पर गोहाना शहर के अलावा गढ़ी उजाले खां और गढ़ी सराए नामदार खां के करीब 30 उपभोक्ताओं ने मीटर छुपा लिए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में बिजली एक्ट की धारा 136 के तहत मामले दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। मामला दर्ज होने के बाद उन उपभोक्ताओं के खिलाफ केस चलेगा।
विज्ञापन
धर्मवीर छिक्कारा, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम