फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टुंडा के खिलाफ फिर नहीं पहुंचा कोई गवाह, अगली सुनवाई 17 जुलाई को

टुंडा के खिलाफ फिर नहीं पहुंचा कोई गवाह, अगली सुनवाई 17 जुलाई को

Wed, 07 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
टुंडा के खिलाफ फिर नहीं पहुंचा कोई गवाह, अगली सुनवाई 17 जुलाई को

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर में वर्ष 1996 में सिलसिलेवार दो बम धमाके करने के मामले में आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को सुनवाई होनी थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में दो गवाहों में से एक भी नहीं पहुंच सका। मामले में अब 17 जुलाई को सुनवाई होगी। कुख्यात आतंकी को दिल्ली पुलिस द्वारा अगस्त, 2013 में नेपाल की सीमा से गिरफ्तार किया गया था।
ये है टुंडा पर आरोप
अब्दुल करीम टुंडा पर सोनीपत में 28 दिसंबर, 1996 को बम ब्लास्ट करने का आरोप है। उस दिन शाम को पहला धमाका बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा के निकट तथा 10 मिनट बाद दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित गुलशन मिष्ठान भंडार के पास हुआ था। धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में इंदिरा कॉलोनी निवासी सज्जन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। सज्जन सिंह ने बताया था कि वह अपने साथी अनिल के साथ फिल्म देखने आया था। इसी दौरान हुए धमाके में वह तथा 11 अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों गाजियाबाद निवासी अब्दुल करीम टुंडा व उसके दो साथियों अशोक नगर पिलखुआ निवासी शकील अहमद और अनार वाली गली तेलीवाड़ा, दिल्ली निवासी मोहम्मद आमिर खान उर्फ कामरान को नामजद किया था। पुलिस ने शकील और कामरान को वर्ष 1998 में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन टुंडा घटना के बाद फरार हो गया था। मामले में सुनवाई के बाद शकील व कामरान बरी हो चुके हैं।
विज्ञापन

41 की हो चुकी हैं गवाही
अब्दुल करीम टुंडा के अधिवक्ता आशीष वत्स ने बताया कि मामले में दो को गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई गवाह नहीं पहुंचा। मामले में अब तक करीब 41 गवाही हो चुकी हैं। अब 17 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed