फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 लाख की चौथ नहीं मिलने पर दुकानदार की हत्या करने आए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश काबू

50 लाख की चौथ नहीं मिलने पर दुकानदार की हत्या करने आए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश काबू

Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
50 लाख की चौथ नहीं मिलने पर दुकानदार की हत्या करने आए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश काबू
50 लाख की चौथ नहीं मिलने पर दुकानदार की हत्या करने आए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच बदमाश काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीआईए स्टॉफ ने खरखौदा के दुकानदार से लूटपाट करने व 50 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना समेत पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय पांचों बदमाश चौथ नहीं मिलने पर दुकानदार की हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे। उन्हें सीआईए ने खरखौदा के दिल्ली रोड से काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार व दिल्ली से लूटी गई दो कारें भी बरामद की हैं। उनकी गिरफ्तारी से 10 मामलों से पर्दा उठा है। पुलिस बदमाशों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
एएसपी खरखौदा डॉ. अर्पित जैन ने सीआईए स्टाफ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सीआईए प्रभारी नरेंद्रपाल अपनी टीम के सदस्यों के साथ रविवार शाम को दिल्ली रोड खरखौदा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि खरखौदा के दुकानदार से लूटपाट व बाद में 50 लाख चौथ मांगने के आरोपी उसकी हत्या की फिराक में घूम रहे हैं। वह दिल्ली रोड से गुजरने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। पुलिस को दो कार आती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोककर कार सवार पांच बदमाशों को काबू कर लिया। बदमाश दिल्ली के बवाना से लूटी गई कारों में सवार थे। उनके पास से तीन पिस्तौल व 13 कारतूस बरामद किए गए। बदमाशों की पहचान मुख्य साजिशकर्ता गांव सैदपुर निवासी राजा, यूपी के जिला हरदोई के गांव पंजाबी खेड़ा निवासी सुरेंद्र उर्फ बाबा, गढ़ी सराय नामदार खां निवासी जितेंद्र उर्फ काला, गांव बुसाना निवासी सुदर्शन उर्फ मोहित बॉक्सर व बिचपड़ी निवासी आनंद के रूप में दी। सुदर्शन उर्फ मोहित राज्य स्तर का मुक्केबाज रह चुका है। बदमाशों की गिरफ्तारी से लूट के नौ अन्य मामले भी सुलझे हैं। पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

40 हजार की लूट के बाद मांगी थी 50 लाख की चौथ
गिरफ्तार बदमाशों ने 22 जनवरी की रात को खरखौदा के दुकानदार अशोक से लूटपाट की थी। वह स्कूटी पर सवार घर जा रहे थे। इसी दौरान तमंचा दिखाकर स्कूटी, 40 हजार व उनका बही खाता लूट लिया था। इस दौरान बदमाशों का तमंचा भी मौके गिर गया था। बाद में स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। इसी बीच बदमाशों ने अशोक को फोन कर 50 लाख की चौथ मांगी थी। बदमाशों ने 8 फरवरी को उसे चौथ लेकर गोहाना के गढ़ी सराय नामदार खां में बुलाया था। जहां पर पुलिस ने किसी अन्य को भेज दिया था। इस दौरान पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भाग निकले थे। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या प्रयास व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर सामान लेने आता था राजा, सेल देखकर रची लूट की साजिश
पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य साजिशकर्ता सैदपुर निवासी राजा ने पुलिस को बताया कि वह परचून की दुकान चलाता था। वह दुकान के लिए थोक के दुकानदार अशोक के पास से ही सामान खरीदता था। अशोक की लाखों की सेल देखकर ही उसने लूटपाट का षड्यंत्र रचा था। उसने अपने साथ सुरेंद्र उर्फ बाबा, जितेंद्र उर्फ काला, सुदर्शन उर्फ मोहित बॉक्सर व आनंद को मिला लिया। उसने उन्हें दुकानदार की सेल के बारे में बताया और पहले लूट व बाद में चौथ मांगने की साजिश रची।
दिल्ली में मांग चुके हैं पांच करोड़ की फिरौती
पुलिस के हत्थे चढ़े पांच बदमाश दिल्ली में कई वारदात कर चुके हैं। उन्होंने 17 जनवरी को दिल्ली के नजफगढ़ में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की चौथ मांगी थी। जिसका मुकदमा वहां दर्ज हैं। इसके साथ ही 13 जनवरी को बवाना क्षेत्र से गन प्वाइंट पर कार छीनी। बवाना से ही 14 फरवरी को एक और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटी थी। बदमाशों को इन दोनों गाड़ियों के साथ काबू किया गया है।


पैसों की चाहत व बुरी संगत में बॉक्सर बन गया बदमाश
पुलिस के हत्थे चढ़ा गांव बुसाना निवासी सुदर्शन उर्फ मोहित बॉक्सर बेहतर खिलाड़ी था। वह राज्य स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। हालांकि बाद में बुरी संगत व पैसों की चाहत ने उसे अपराध की दलदल में धकेल दिया। वह गढ़ी सराय नामदार खां निवासी जितेंद्र उर्फ काला व बिचपड़ी निवासी आनंद के संपर्क में आया। इसके बाद वह इनके साथ मिलकर जुर्म की दुनिया में चला गया और एक के बाद एक कर्ई वारदातों को अंजाम दे डाला।

इन वारदातों से उठा पर्दा
-जनवरी माह में सैदपुर के पास से एक पिकअप चालक से छह हजार रुपये छीने।
-8 फरवरी को गोहाना में पुलिस पार्टी पर फायर किया।
-जनवरी में सैदपुर के पास ही एक बाइक सवार से मोबाइल फोन छीना।
-14 जनवरी को करनाल बाईपास से मुरथल के लिए एक कार किराए पर लाकर चालक से रुपये, एटीएम व कार छीनी।
-फरवरी में जागसी-बिचपडी मार्ग पर एक ट्रक चालक से लूट का प्रयास किया।
- रोहतक के चमारिया गांव के पास ट्रक चालक से तीन हजार रुपये छीने।
- फरवरी माह में गांव छतेहरा माजरा के पास गन प्वाइंट पर ट्रक चालक से चार हजार रुपये छीने
-फरवरी में सैदपुर के पास प्लाई फैक्टरी के मजदूरों से लूटपाट का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed