फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर से खेलने निकली मासूम का तीन घंटे बाद ज्वार में मिला शव, हत्या की आशंका

घर से खेलने निकली मासूम का तीन घंटे बाद ज्वार में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 07 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
घर से खेलने निकली मासूम का तीन घंटे बाद ज्वार में मिला शव, हत्या की आशंका
घर से खेलने निकली मासूम का तीन घंटे बाद खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गर्दन के पास दांत लगने जैसे निशान भी मिले, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव असावरपुर में रह रही सात वर्षीय मासूम का शव उसके घर के सामने ज्वार के खेत में मिला है। मासूम खेलने के लिए घर से निकली थी और अचानक लापता हो गई। तीन घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
मूलरूप से आसाम के जिला गुवाहाटी का रहने वाला एक परिवार फिलहाल असावरपुर गांव के बाहर खेतों में बने कमरे में रह रहा था। परिवार के सदस्य कबाड़ी का काम करते है। वीरवार दोपहर को परिवार की सात वर्षीय बच्ची आयशा सिद्दकी खेलने के लिए निकली थी। उनके कमरे के सामने ही ज्वार व बाजरा का खेत है। जब वह काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में ज्वार के खेत में मिला। उसकी गर्दन के पास किसी के दांत के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही पता लग सकेगा कि बच्ची के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
घर से खेलने के लिए निकली बच्ची का शव ज्वार के खेत में मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed