फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रैली में जा रहे चार कार्यकर्ता घायल

रैली में जा रहे चार कार्यकर्ता घायल

Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
रैली में जा रहे चार कार्यकर्ता घायल
रैली में जा रहे चार कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत/गोहाना। जींद रैली में जा रहे चार कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रथम घटना में गांव बलि ब्राह्मणन निवासी जितेश व समालखा में छाजपुर निवासी सोहन लाल जींद रैली में जा रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। जब वे जींद मार्ग स्थित गांव बुटाना से आगे पहुंचे तो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में जितेश व सोहनलाल घायल हो गए। वहीं सोनीपत में गोहाना रोड फ्लाइओवर के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल देवीलाल कालोनी निवासी रणधीर व संजय है। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed