फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल हाईवे पर भिड़े आधा दर्जन वाहन, तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम

नेशनल हाईवे पर भिड़े आधा दर्जन वाहन, तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम

Sun, 23 Dec 2018 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भिड़े आधा दर्जन वाहन, तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम
नेशनल हाईवे पर भिड़े आधा दर्जन वाहन, तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। जीटी रोड पर राई के पास एक ट्रक हाईवे किनारे रखे पत्थर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वह हाईवे किनारे सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्डे में फंस गया। ट्रक के सड़क के बीच फंसने से एक के बाद एक पांच अन्य वाहन उसमें टकरा गए। गनीमत रही कि उनमें किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। नेशनल हाईवे पर ट्रक फंसने के बाद जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना के बाद पहुंची हाईवे पुलिस ने दो क्रेन बुलाकर ट्रक को मार्ग से हटवाया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा।
शनिवार सुबह पंचकूला के गांव सूरजपुर का रहने वाला दिलावर अपने ट्रक में कुंडली से मसाले भरकर पंजाब के जिरकपुर के लिए निकला था। जब वह राई एथनिक इंडिया के पास पहुंचा तो हाईवे के उबड़खाबड़ होने व साथ ही सड़क किनारे मिट्टी के बोरे व पत्थर रखे होने के चलते उसका ट्रक उनसे टकरा गया। जिससे ट्रक सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई मिट्टी में जा फंसा। हाईवे पर ट्रक फंसने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रही दो कार, कैंटर व दो बाइक सवार भी ट्रक से टकराने के बाद एक-दूसरे से भिड़ गए। गति धीमी होने के चलते उनमें ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। जिससे किसी को ज्यादा चोट भी नहीं आई। वाहन चालक अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। ट्रक के हाईवे पर फंसने के चलते जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर में ही हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही हाईवे ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को मार्ग से हटवाकर जाम की स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन

जाम में फंसे रहे वाहन चालक
हाईवे पर हुए हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। बाद में दो क्रेन मौके पर बुलवाई गई। क्रेनों की मदद से मार्ग को जाम से मुक्ति दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed