फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली निगम की टीम पर लोहे की राड से हमला, की मारपीट

बिजली निगम की टीम पर लोहे की राड से हमला, की मारपीट

Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम की टीम पर लोहे की राड से हमला, की मारपीट
बिजली निगम की टीम पर रॉड से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बिजली निगम की टीम से मारपीट व अभद्रता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब तिहाड़ मलिक में बिजली चोरी पकड़ने गई सब डिवीजन फरमाणा की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यहां एक बिजली कर्मी पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, वहीं अन्य से मारपीट व हाथापाई की गई। मामले की शिकायत सहायक फोरमैन ने एसडीओ फरमाणा को दी। साथ ही कार्रवाई कराने की मांग की है। सहायक लाइमैन ने एसडीओ को शिकायत दी है कि वह टीम के साथ तिहाड़ मलिक में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। वहां पर कई ग्रामीणों के घर चोरी की वीडियो बनाई गई। कुछ देर बाद बिजली चोरी करने वालों ने एकत्रित होकर टीम पर हमला कर दिया। टीम से मोबाइल फोन छीनकर अपनी बिजली चोरी की वीडियो के साथ ही शुक्रवार व शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई बिजली चोरी की वीडियो भी डिलीट कर दी। एक व्यक्ति ने टीम सदस्य पर लोहे की राड से हमला किया। साथ ही अन्य सदस्यों से हाथापाई व मारपीट की गई। टीम ने कई ग्रामीणों के नाम एसडीओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed