फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रक की टक्कर से कार सवार खुबडू पुलिस चौकी के मुंशी की मौत

ट्रक की टक्कर से कार सवार खुबडू पुलिस चौकी के मुंशी की मौत

Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सवार खुबडू पुलिस चौकी के मुंशी की मौत
ट्रक की टक्कर से कार सवार खुबडू पुलिस चौकी के मुंशी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव कंवाली मोड़ के पास कार व ट्रक की टक्कर में कार सवार खुबडू चौकी के मुंशी राकेश की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कड़ी मशक्कत के बाद कार से शव को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के गांव आसन का रहने वाला राकेश (31) हरियाणा पुलिस में सिपाही था। वह फिलहाल गन्नौर थाना की खुबडृू चौकी में मुंशी का कामकाज कर रहा था। रविवार को राकेश घर गया हुआ था। दोपहर बाद वह अपनी कार में सवार होकर वापस ड्यूटी के लिए सोनीपत आ रहा था। कार जब सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर गांव कंवाली मोड़ के पास पहुंची तो एक ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में फंसे राकेश की मौत हो गई। राहगीरों ने उसे मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
कंवाली मोड़ के पास सड़क हादसे में सिपाही राकेश की मौत हो गई। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
दलबीर सिंह दांगी, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed