{"_id":"5ab6b1814f1c1b094a8b71d3","slug":"11521922433-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन नंबर आठ के पास मिला नवजात का शव, कुतों ने नोंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रेन नंबर आठ के पास मिला नवजात का शव, कुतों ने नोंचा
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर में ड्रेन आठ के निकट से पुलिस ने नवजात का शव बरामद किया। शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा था। पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी संदीप ने ड्रेन नंबर आठ के निकट नगर परिषद मार्केट में खल-बिनौला की दुकान कर रखी है। वह शनिवार सुबह करीब सात बजे दुकान पर पहुंचा। संदीप ने देखा की उसकी दुकान के पास खाली जगह में काले रंग की पालीथिन व कपड़े में लिपटी किसी चीज को कुत्ते नोंच रहे हैं। संदीप ने कुत्तों को भगाया और नजदीक जाकर देखा तो पालीथिन में नवजात शिशु का शव मिला। शव को बुरी तरह से नोंच रखा था। घटना तुरंत लोगों के बीच फैल गई। आस-पड़ोस के लोग व दुकानदार एकजुट हो गए। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद समता चौकी से एसआई राजकुमार, हवलदार संजय व विकास की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को कपड़े में लपेट कर कहीं फेंक दिया और उसे कुत्ते उठा कर ड्रेन आठ की पटरी के निकट ले आए। नवजात शव लड़के का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आसपास अस्पतालों में की जा रही जांच
पुलिस टीम आसपास के अस्पतालों में जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि किस अस्पताल में महिला ने लड़के को जन्म दिया है। बाद में उनके घरों में जाकर बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।