{"_id":"594d686b4f1c1b1a098b4615","slug":"11498245227-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव बागडू में घरेलू कहासुनी के चलते एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार (दाव) से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के असल कारणों का पता नहीं लग सका है। रात को महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी महिला को शुक्रवार को ही उसके मायके से लेकर आया था।
गांव बागडू निवासी प्रदीप की उसकी पत्नी नगीना (32) के साथ कई दिन से कहासुनी हो रही थी। इससे वह अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके खानपुर चली गई थी। शुक्रवार को प्रदीप अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। वहां से तीसरे पहर ही वह उसे लेकर गांव बागडू आया था। यहां आने के बाद फिर से उनमें कहासुनी हो गई। इस पर प्रदीप ने दाव से अपनी पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। बच्चों ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। इस पर सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। देर शाम पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
नगीना की हत्या से उसके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। नगीना के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी 12 वर्षीय बेटी के साथ 10 और आठ वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं। पिता पर हत्या का आरोप लगने से उनके लालन-पालन की भी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को काबू कर हत्या के कारणों से पर्दा उठाया जाएगा।
-वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी सदर
तेजधार हथियार से पत्नी की गला रेत कर हत्या
पति-पत्नी में हुई कलह के बाद दिया वारदात को अंजाम
महिला को उसके मायके से लेकर आया था आरोपी
तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया