फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिहार के युवक का था ड्रेन में मिला शव, गले पर तेजधार हथियार से वार करके की गई हत्या

बिहार के युवक का था ड्रेन में मिला शव, गले पर तेजधार हथियार से वार करके की गई हत्या

Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिहार के युवक का था ड्रेन में मिला शव, गले पर तेजधार हथियार से वार करके की गई हत्या
बिहार के युवक का था ड्रेन में मिला शव, तेजधार हथियार से की गई हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्याऊ मनियारी के पास से गुजर रही ड्रेन-8 में मिले युवक के शव की शिनाख्त बिहार के जिला गोपालगंज निवासी संदीप तिवारी (19) के रूप में हुई है। संदीप बिहार से रोजगार के लिए तीन माह पहले कुंडली आया था। युवक की गर्दन पर चाकू से हमला करने के साथ ही उसके सिर में ठोस वस्तु से वार किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। युवक का मोबाइल व दो सौ रुपये भी गायब मिले है।
प्याऊ मनियारी के पास से गुजरने वाली ड्रेन-8 में बुधवार को एक युवक का शव मिला था। राहगीरों ने युवक का शव देखकर पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में अपने मौसेरे भाई के पास कुंडली आया था। उसके मौसेरे भाई अकरेश कुमार ने शव की पहचान संदीप तिवारी के रूप में की। अकरेश ने पुलिस को बताया कि संदीप उसके साथ ही कुंडली स्थित फैक्टरी में काम करता था। संदीप फैक्टरी से बाहर कमरा लेकर रह रहा था, जबकि उसने फैक्टरी में बना क्वार्टर ले रखा है। मंगलवार को फैक्टरी की छुट्टी जल्दी हो गई थी। वह अपने क्वार्टर में ही रुक गया, जबकि संदीप उससे 200 रुपये लेकर अपने कमरे में जाने की बात कहकर चला आया था। उसके बाद वह अगले दिन फैक्टरी नहीं पहुंचा तो उसे चिंता हुई। उसका फोन भी बंद आ रहा था। आसपास के लोगों से पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी हत्या किए जाने का पता लगा।
विज्ञापन

शव के पास से मिला टिफिन
संदीप की हत्या कर जहां शव फेंका गया है वहां से एक टिफिन बॉक्स भी बरामद हुआ है। संदीप के मौसेरे भाई व साथियों का कहना है कि वहां से जो टिफिन मिला है वह संदीप का नहीं है। शक जताया जा रहा है कि हमलावर हड़बड़ाहट में अपना टिफिन वहां छोड़ गया हो। पता लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी उसका कोई जानकार तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
- बीरसिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed