फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कराया पति व पत्नी में समझौता

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कराया पति व पत्नी में समझौता

Tue, 29 May 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कराया पति व पत्नी में समझौता
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कराया पति-पत्नी में समझौता
विज्ञापन

- गोहाना के गांव में विवाहिता को घर से निकालने का था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गोहाना के गांव में विवाहिता को पति द्वारा मायके भेजने व बच्चों को कही और ले जाकर रखने के मामले में सोमवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन गोहाना पहुंची। उन्होंने सदर थाने में दोनों पक्षों को बुलाया और उनसे बातचीत की। उन्होंने विवाहिता को एक जून तक घर वापस ले जाने की बात कही है।

चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि 11 मई को गोहाना के गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे मायके भेजकर कर घर पर ताला लगाने व बच्चों को किसी अन्य स्थान पर रखने की शिकायत दी थी। जिसके बाद वह जांच करने के लिए 18 मई को गांव में गई थी। जहां पर विवाहिता का पति मौजूद नहीं था। जिसने फोन पर बातचीत के दौरान बताया था कि वह मद्रास में है और उसने अपने बच्चों को अपने भाई सुनील के पास छोड़ रखा है और पत्नी अपने मायके में रह रही है। मामले में बातचीत करने को लेकर उन्होंने 28 मई को सदर थाना में दोनों पक्षों को बुलाया था। सोमवार को उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विवाहिता को एक जून तक वापस घर ले जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी राजीव देशवाल, थाना बरोदा प्रभारी वीरभान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed