फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लूटपाट का विरोध करते लगी थी गोली, पेट्रोल पंप सेल्समैन ने तोड़ा दम

लूटपाट का विरोध करते लगी थी गोली, पेट्रोल पंप सेल्समैन ने तोड़ा दम

Mon, 23 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करते लगी थी गोली, पेट्रोल पंप सेल्समैन ने तोड़ा दम
लूट का विरोध करते लगी थी गोली, पेट्रोल पंप सेल्समैन ने तोड़ा दम
विज्ञापन

-कुंडली में बदमाशों ने असावरपुर के सेल्समैन को गोली मारकर लूटे थे साढ़े तीन लाख
-दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
फोटो : 01 : पेट्रोल पंप सेल्समैन की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
फोटो : 02 : सेल्समैन धर्मबीर का फाइल फोटो।
अमर उजाला ब्यूरो,
राई/कुंडली (सोनीपत)। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूटने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने दम तोड़ दिया। सेल्समैैन को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के समय सेल्समैन पेट्रोल पंप के प्रबंधक के साथ नकदी जमा कराने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैंक में जा रहा था। युवक की मौत से गांव असावरपुर में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस पर अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों पर भी उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।
विदित रहे कि गांव असावरपुर निवासी धर्मबीर सिंघु बॉर्डर स्थित मूलचंद श्रीपाल जैन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। वह 16 अक्तूबर को प्रबंधक संजय के साथ बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप के साढ़े तीन लाख रुपये कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैंक में जमा कराने के लिए निकला था। जब वे पुराने कुंडली थाना के पास पहुंचे थे तो इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें रुकवा कर नकदी छीनने का प्रयास किया था। इस पर धर्मबीर ने विरोध जताया था। जिसके बाद बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी थी और नकदी लेकर फरार हो गए थे। घायल धर्मबीर को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। पुलिस ने मामले में संजय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अब धर्मबीर ने दम तोड़ दिया है। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप
वारदात के एक सप्ताह बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिसके चलते परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि पुलिस के हाथ अभी तक हमलावरों की गर्दन तक नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में बरती कोताही
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भी इलाज के दौरान कोताही बरती गई। वह अस्पताल में 11 लाख से अधिक की राशि जमा करा चुके थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में गोली निकालने के बाद धर्मबीर को होश आ गया था। उसके बाद भी उसका दर्द कम नहीं हुआ। चिकित्सकों ने फिर से आपरेशन के नाम पर उनसे मोटी रकम ली और उसके बाद धर्मबीर को होश ही नहीं आया। अब उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वर्जन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में लूटपाट के दौरान गोली लगने से घायल हुए पेट्रोल पंप के सेल्समैन की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए चार टीम लगातार प्रयासरत है। जल्द उन्हें काबू किया जाएगा।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed