{"_id":"c755485982b9c1b3b0bed19eac3e8e01","slug":"11-students-injured-in-quarrel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राई स्पोर्ट्स स्कूल में भिड़े छात्र, 11 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राई स्पोर्ट्स स्कूल में भिड़े छात्र, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला राई
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसवां मील स्थित मोती लाल खेलकूद विद्यालय में गुरुवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। नाम के विपरीत स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का दौर लगभग 10 मिनट तक जारी रहा, लेकिन इस संघर्ष को देखते हुए आसपास खड़े स्कूल स्टाफ की भी हिम्मत नहीं हुई कि बीच में दखल दें।
विज्ञापन
हालांकि कुछ ही देर में जब घायल बच्चों की संख्या दर्जनों में पहुंच गई तो मामला शांत हुआ। आनन-फानन में बच्चों को स्कूल परिसर में ही बने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दूसरी ओर मामले की सूचना मिलने पर दोपहर बाद स्कूल प्रशासक एवं उपायुक्त राजीव रतन भी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसे मामले की जांच 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं तुरंत एक्शन लेते हुए 20 छात्रों को भी घर भेज दिया गया। हालांकि मामले के संदर्भ में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक के कुछ बच्चों के बीच बृहस्पतिवार सुबह झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में छात्र दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। कहासुनी से शुरू हुई लड़ाई लात-घूसों पर पहुंच गई। झगड़े में दसवीं कक्षा के अंकित, आशु, नरेंद्र, सौरभ, नितिष, आकाश, गौरव, मोहित और प्रवेश (बारहवीं), शिवम (ग्यारहवीं) और अक्षय (नौवीं) को काफी चोटें आईं। स्टाफ ने तुरंत इन बच्चों को विद्यालय के ही अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर दोपहर बाद डीसी राजीव रतन भी स्कूल पहुंचे।
पुरानी रंजिश के चलते हुआ है झगड़ा
इस बारे में जब स्पोर्ट्स स्कूल के इंचार्ज एचएस अंटाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रों की पुरानी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ है। कोई नई बात सामने नहीं आई है। जिला उपायुक्त भी विद्यालय आए थे। उन्होंने भी छात्रों की काउंसलिंग की है साथ ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कुछ समय के लिए घर भेज दिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी। इतना विश्वास दिलाता हूं कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी बच्चों को स्कूल से निकाला भी जा सकता है।
-राजीव रतन, डीसी एवं मोतीलाल नेहरू स्पोर्टस स्कूल प्रशासक