फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मूरी एक्सप्रेस में डकैती, सोने की चेन और 20 हजार रुपये ले गए बदमाश

मूरी एक्सप्रेस में डकैती, सोने की चेन और 20 हजार रुपये ले गए बदमाश

Thu, 09 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मूरी एक्सप्रेस में डकैती, सोने की चेन और 20 हजार रुपये ले गए बदमाश
सोनीपत। मूरी एक्सप्रेस में मंगलवार की देर रात बदमाशों दो यात्रियों से सोने की चेन, 20 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया। वारदात को गाजियाबाद के पास चाकू की नोंक पर अंजाम दिया गया। बाद में डकैत चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। यात्रियों ने सोनीपत स्टेशन पर पहुंचकर घटना की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच गाजियाबाद रेलवे पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को मूरी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो यूपी के प्रयागराज निवासी रण विजय सिंह व कौशांबी निवासी सुशील कुमार पांडेय ने उनके साथ डकैती की वारदात होने की जानकारी दी। उन्होंने रेलवे पुलिस सोनीपत को बताया कि जब मूरी एक्सप्रेस में सवार होकर जम्मूतवी स्टेशन जा रहे थे। मंगलवार रात जब वह गाजियाबाद स्टेशन से निकले तो इसी दौरान पांच बदमाश उनकी बोगी में आ गए। उन्होंने उनकी बोगी में आते ही स्लीपर कोच में बैठे यात्रियों को चाकू की नोंक पर काबू कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए उनसे 20 हजार रुपये, सोने की चेन और अन्य कागजात लूट लिए। डकैती की वारदात के बाद बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों यात्री बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने इसकी शिकायत तक वहां नहीं की। देर रात वह सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे और यहां रेलवे पुलिस को मामले से अवगत कराया। सोनीपत रेलवे पुलिस ने डकैती समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना से सहम गए यात्री, सोनीपत आकर दी शिकायत
रण विजय व सुशील कुमार ने बताया कि रात को चाकू की नोंक पर हुई वारदात के बाद वह तथा अन्य यात्री बुरी तरह से घबरा गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत तक नहीं दी। सोनीपत आने के बाद उन्होंने साहस कर मामले से रेलवे पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद यहां मामला दर्ज किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरी एक्सप्रेस में सवार होकर आए दो यात्रियों ने उनके साथ गाजियाबाद में डकैती किए जाने की शिकायत दी है। जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच गाजियाबाद पुलिस को भेजी गई है। गाजियाबाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
बाबूराम, थाना प्रभारी, जीआरपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed