{"_id":"5ccde846bdec22077376517f","slug":"101556998214-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का गणित शिक्षक पर मारपीट व अभद्रता का आरोप, कहा गलत तरीके से छूता है अध्यापक, स्कूल में नहीं करनी पढ़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्राओं का गणित शिक्षक पर मारपीट व अभद्रता का आरोप, कहा गलत तरीके से छूता है अध्यापक, स्कूल में नहीं करनी पढ़ाई
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने गणित शिक्षक पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता है। उनका आरोप है कि बेरहमी से पीटने के बाद उन्हें छुट्टी होने तक स्कूल से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। शनिवार को छात्राएं परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंची। वहां उपचार के बाद छात्राएं बीईओ, गोहाना के कार्यालय पहुंचीं। उनके नहीं मिलने पर मोबाइल पर बातचीत कर छात्राओं ने सदर थाना में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सरकारी स्कूल की छह छात्राओं ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गणित के शिक्षक ने उन्हें बिना किसी कसूर के पीटना शुरू कर दिया। पहले कक्षा के बाहर खड़ा किया और उसके बाद अंदर बुला कर बेरहमी से पीटा गया। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। शिक्षक ने बाद में विद्यालय के गेट पर कर्मचारी को तैनात कर दिया और छात्राओं को छुट्टी होने तक स्कूल से बाहर नहीं निकलने दिया गया। शिक्षक ने छात्राओं को किसी को कुछ बताने पर फिर से मारपीट की भी धमकी दी। शुक्रवार को स्कूल से घर जाने के बाद छात्राओं ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजन छात्राओं को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। छात्राएं मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शहर में पुराना बस स्टैंड के निकट बीईओ गोहाना के कार्यालय पहुंचीं। वहां पर बीईओ के नहीं मिलने पर छात्राओं के परिजनों ने उनसे बातचीत की। जिस पर छात्राओं ने पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को शिकायत दी। जिसके बाद छात्राएं सदर थाना पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में गणित शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गलत तरीके से छूता है अध्यापक, नहीं करनी स्कूल में पढ़ाई
छात्राओं ने रोते हुए बताया कि गणित अध्यापक उन्हें गलत तरीके से छूता है। वह किसी भी स्कूल में पढ़ाई कर लेंगी, लेकिन अब अपने गांव के स्कूल में शिक्षा ग्रहण नहीं करेंगी। छात्राओं से मारपीट के बहाने बदसलूकी की जाती है। उनका मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाता है। मारपीट के बहाने शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता है।
विज्ञापन
स्कूल में रोती रहीं छात्राएं, नहीं आया कोई छुड़वाने
छात्राओं ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जब गणित शिक्षक उनके साथ मारपीट कर रहा था तो वह चिल्ला रही थीं। पूरे स्कूल प्रांगण में उनकी आवाज जा रही थी। उसके बाद भी कोई अध्यापक उन्हें छुड़वाने नहीं आया। स्कूल में उनसे बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है।
अस्पताल पहुंचीं तो चार शिक्षकों ने शिकायत देने से रोका
छात्राओं का आरोप है कि वह शनिवार को सबसे पहले मेडिकल कराने के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंची थीं। जब वह बीईओ कार्यालय में जाने के लिए तैयारी कर रही थी तो इसी दौरान चार शिक्षक पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं को शिकायत नहीं करने को कहा। साथ ही उस ऑटो को रुकवा दिया जिसमें वह बीईओ कार्यालय जा रही थीं। हालांकि परिजनों के नहीं मानने व पत्रकारों के पहुंचने के बाद वह पीछे हट गए।
छात्राओं की शिकायत पर होगी जांच
छात्राएं मेरे कार्यालय में पहुंची थी। मैं उस समय किसी काम से बाहर था। मोबाइल पर बातचीत के बाद मेरे कहने पर छात्राओं ने प्राचार्य को शिकायत दी है। जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मामले में सोमवार को निष्पक्ष जांच की जाएगी।
सुभाष भारद्वाज, बीईओ गोहाना।
छात्राओं ने शिक्षक पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। जिस पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। छात्राओं के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए जाएंगे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
संदीप कुमार, एसएचओ, थाना सदर गोहाना।