फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पति व ननदों ने महिला को बनाया बंधक, पिस्टल व चाकू दिखाकर मारने की धमकी

पति व ननदों ने महिला को बनाया बंधक, पिस्टल व चाकू दिखाकर मारने की धमकी

Sun, 25 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पति व ननदों ने महिला को बनाया बंधक, पिस्टल व चाकू दिखाकर मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 में एक महिला ने अपनी ननदों व पति पर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट करने व पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीन ननदों को गिरफ्तार कर लिया है। पति की तलाश की जा रही है। महिला का पति पांच मामलों में नामजद है। उस पर चौकी प्रभारी को धमकी देने का भी मामला दर्ज है।
गांव जाहरी निवासी ज्योति ने बताया कि वह सेक्टर-15 निवासी श्रवण के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि वह सेक्टर-15 में आई तो उसके पति श्रवण, ननद नीलम, कृष्णा, सुनीता व मुकेश ने उसे घर के अंदर बंधक बना लिया। उससे मारपीट की गई और चाकू व पिस्टल दिखाकर धमकी दी गई। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस ने नीलम, कृष्णा व सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, घर में बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों ननदों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पति के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मामले
श्रवण के खिलाफ पहले भी चौकी प्रभारी को धमकी देने सहित कई मामले दर्ज हैं। 28 फरवरी को शास्त्री कालोनी निवासी बिजेंद्र ने श्रवण पर फोन कर दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि श्रवण के पास लाइसेंसी हथियार भी है। बाद में सेक्टर-23 निवासी विक्रम ने आरोप लगाया था कि उसके घर में तोडफ़ोड़ की गई है। उसकी कार के शीशे तोड़े गए और सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर ले गए थे। उसने भी अपने रिश्तेदार सेक्टर-15 निवासी श्रवण पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। बाद में 2 मार्च को सेक्टर-15 चौकी प्रभारी जयप्रकाश ने श्रवण पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि वह श्रवण की पत्नी ने महिला हेल्पलाइन 1091 पर शिकायत दी थी कि उसकी ननद उसके साथ झगड़ा कर रही है। जांच करने गए तो श्रवण ने फोन कर उसे ही धमकी दे दी थी। इससे पहले सदर में दहेज प्रताड़ना व सिटी और सिविल लाइन थाना में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने चार ननद व पति पर मारपीट, बंधक बनाने व पिस्टल और चाकू दिखाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर तीन आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली है। उन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed