फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   व्यक्ति से बाइक छीनकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

व्यक्ति से बाइक छीनकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

Mon, 18 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति से बाइक छीनकर लूट की वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
निर्माणाधीन केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पैरीफेरल-वे पर बाइक सवार दो लुटेरे ने दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को काबू कर उसकी बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देकर दोनों लुटेरे वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव भैरा-बांकीपुर निवासी श्रीपाल चौहान ने बताया कि शनिवार तीसरे पहर वह अपनी बाइक पर मेरठ की तरफ से केजीपी के रास्ते अपने गांव की तरफ आ रहा था। इसी बीच कुंडली थाना क्षेत्र मेें उसके सामने से बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। उन्होंने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक को अड़ा कर उसे रुकवा लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता दोनों युवकों ने हाथापाई कर उसे बाइक से नीचे उतार दिया। उन्होंने उससे बाइक की चाबी छीन ली और एक युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। दूसरा युवक अपनी बाइक को लेकर वहां से यूपी की तरफ भाग गए। उसने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। दिनदहाड़े हुई वारदात से पीड़ित बुरी तरह से घबरा गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
बाइक सवार दो लुटेरे एक व्यक्ति की बाइक छीन ले गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर उनका पता लगाया जा रहा है।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed