फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी पर हमला कर बाइक लूटी 17-11-06

Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime
गोहाना । गांव चिड़ाना के निकट सोमवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडल्ब्यू) पर डंडे से हमला कर उसकी बाइक लूट ली। हमला करने के बाद कर्मचारी को जान बचाने के लिए गांव की तरफ भागना पड़ा। इसी दौरान बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना की मुंडलाना चौकी में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव मौडी निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में यमुनानगर अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू हैं। वह शनिवार को ड्यूटी करके अपने गांव आ गए थे। सोमवार तडक़े तीन बजे वह अपने साथी महेंद्रगढ़ के माजरा खुर्द निवासी सुरेश कुमार की बाइक लेकर गांव से यमुनानगर ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह सुबह करीब पांच बजे पानीपत-रोहतक हाईवे स्थित गोहाना क्षेत्र में गांव चिड़ाना के निकट पहुंचे तो बाइक के आगे बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार अड़ा दी। प्रवीण कुमार ने बाइक रोकी तो एक बदमाश कार से उतर कर आया और उनसे पूछा कहां से आया, कहां जाना और क्या करते हो। प्रवीण जब जवाब देने लगे तो कार से दूसरा युवक उतर कर आया और पीछे से उनके सिर पर डंडा मारा। एक बदमाश कार में बैठा रहा। प्रवीण कुमार डंडा लगते ही जान बचाने के लिए बाइक को मौके पर छोड़ कर गांव की तरफ भाग निकले। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर मुंडलाना चौकी से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रवीण कुमार की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने के चलते नहीं कराया मेडिकल
प्रवीण कुमार ने डंडा लगने से चोटिल हो गया। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने मेडिकल कराने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस को कहा कि उन्हें यमुनानगर ड्यूटी पर जाना है। जिसके चलते वह अपनी शिकायत देकर तुरंत यमुनानगर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वास्थ्य कर्मी ने लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
जयप्रकाश, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed