फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर वयक्ति से ऐंठे 8.12 लाख रुपये

Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crime
गोहाना। गांव महमूदपुर के रहने वाले व्यक्ति से जिओ का टावर लगवाने के नाम पर झांसे में लेकर 8 लाख 12 हजार 200 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब ठगी का पता लगा तो उसने मामले की शिकायत सदर थाना गोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर निवासी जगजीत ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर, 2019 को उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले खुद को रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी, मुंबई महाराष्ट्र का मैनेजर बताते हुए अपना नाम राज सिंह बताया था। उसने कहा था कि वह जिओ के टावर लगवाते हैं। उन्होंने उससे टावर लगवाने के बारे में पूछा था। जिस पर उसने सहमति दे दी। जिसके बाद उसने किसी ऋषिराज का मोबाइल नंबर देते हुए उस पर अपने कागजात भेजने को कहा था। अक्तूबर, 2019 तो वह लोग छह-सात मोबाइल नंबर से उससे बातचीत करते रहे। जिस पर उसने अक्तूबर तक उनके दिए व्हाट्सएप नंबर पर अपने कागजात भेज दिए थे। जिसके बाद राज सिंह व ऋषिराज ने उससे कहा कि 10200 रुपये एक खाते में भेज दो। वह उन्हें यह पैसे वापस दे देंगे। जिसके बाद उन्होंने हरिओम विश्वकर्मा का खाता नंबर भेज दिया। उसने 22 नवंबर, 2019 को उस खाते में पैसे भेज दिए थे। जिसकी पर्ची भी उन्होंने उसे दी थी। उसके बाद 29 नवंबर, 2019 को किसी विक्की पुकान के कहने पर उसने हरिओम विश्वकर्मा के खाते में 52850 रुपये डलवा दिए। यह राशि टैक्स के रूप में मांगी गई। उसके बाद तो बारी-बारी कॉल कर उससे कुल 812200 रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए गए। उसने सभी राशि आरटीजीएस के माध्यम से डाली है। जिसकी सभी की रसीद भी उसके पास है। बाद में उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी की गई है। तब उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अब जगजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

30 नंबरों से 17 लोगों ने की बातचीत, सभी की रिकार्डिंग पीड़ित के पास
पीड़ित जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पास 17 लोगों के फोन कॉल आए थे। उन्होंने अलग-अलग 30 नंबरों से उससे बातचीत की थी। उन सभी नंबरों की कॉल रिकार्डिंग भी पीड़ित के पास है। उनके द्वारा बताए गए नाम व उनके फोन नंबर भी पीड़ित ने पुलिस को दिए हैं। पीड़ित ने आरटीजीएस से किए भुगतान की सभी पर्ची भी शिकायत के साथ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :::
व्यक्ति ने टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-जयप्रकाश, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed