फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonipat PoliceMan Murdered, SPO and Constable Fights with Bravery

सिपाही-एसपीओ हत्याः दोनों डंडे के सहारे बहादुरी से लड़े, बदमाश पीठ-छाती पर वार करते रहे

Wed, 01 Jul 2020 11:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, गोहाना(सोनीपत)
अंकित चौहान, गोहाना(सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Sonipat PoliceMan Murdered, SPO and Constable Fights with Bravery
मृतकों की फाइल फोटो।

जींद रोड पर गश्त करते हुए बुटाना चौकी के सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान की बदमाशों ने ऐसे ही हत्या नहीं कर दी। बल्कि सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान ने पूरी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से संघर्ष भी किया और वह डंडे के सहारे ही बदमाशों से लड़ते रहे। लेकिन जिस तरह की बात घटनास्थल को देखते हुए अभी तक की पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है, उससे यह लग रहा है कि वहां चार या इससे ज्यादा बदमाश रहे हैं और बदमाश ज्यादा होने के साथ ही उनके पास हथियार थे।

विज्ञापन


जिससे पुलिस के दोनों जवान डंडे के सहारे भिड़ गए तो बदमाशों ने उनपर हथियारों से वार कर दिया। जहां सिपाही रविंद्र को पांच जगह एक गर्दन के नीचे पीठ व चार छाती पर वार किए हैं, वहीं एसपीओ कप्तान को एक गर्दन के नीचे पीठ व तीन छाती पर वार किए गए हैं। वहीं घटनास्थल के पास से शराब की बोतल, सोडा व अन्य सामान भी मिला है तो इन सभी को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिससे बदमाशों को जल्द ही पकड़कर घटना का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान ने बदमाशों के साथ संघर्ष किया है। जिस तरह से वहां संघर्ष के निशान मिले हैं और पुलिस कर्मियों की वर्दी के बटन भी टूटे हुए हैं, उसको देखते हुए वहां काफी देर तक उनके बीच खींचतान चली। लेकिन पुलिस जवानों के पास बदमाशों से भिड़ने के लिए केवल एक डंडा था और उस डंडे के साथ सिपाही व एसपीओ ने खूब हिम्मत दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी माना जा रहा है कि सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान की हत्या की घटना को अंजाम देने में कई बदमाश शामिल रहे हैं और इस कारण ही वह पुलिस के जवानों को काबू कर हत्या कर सके। हालांकि यह भी सामने आ रहा है कि सिपाही व एसपीओ को भिड़ते हुए पहले पीछे से पीठ पर वार किया गया और उसके बाद उनकी छाती पर वार करके हत्या की गई है। यह बदमाशों के पकड़े जाने पर ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इन सभी पहलू को जांच में शामिल करके बदमाशों का पता लगाना शुरू कर दिया है और यह दावा किया जा रहा है कि बदमाशों का जल्द ही पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।


शराब और सोडा की बोतल बदमाशों की होने की बात मान रही पुलिस
जिस तरह से घटनास्थल के पास से शराब व सोडा की बोतल के अलावा अन्य सामान मिला है। उसको देखते हुए माना जा रहा है कि वह बदमाशों की बोतल व सामान है। पुलिस के अनुसार बदमाश वहां शराब पीने में लगे थे और वह शराब पीने के बाद किसी घटना को अंजाम देने वाले थे। लेकिन वहां गश्त करते हुए सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान ने उनको देख लिया और उनसे पूछताछ के दौरान बदमाशों ने हमला करके दोनों की हत्या कर दी। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed