{"_id":"5ec553728ebc3e902e76b4e5","slug":"crime-sonipat-news-rtk555825285","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के राज मोहल्ला के रहने वाले युवक के घर में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज मोहल्ला के रहने वाले मनोज ने बताया कि उसने एक विज्ञापन देखकर 12 मार्च को विज्ञापन में दिए नंबरों पर फोन किया था। फोन पर उसकी बातचीत दीपक और अमित नाम के युवकों से हुई थी। उन्होंने टॉवर लगाने की बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने टॉवर लगाने की फीस देने को कहा था। मनोज का आरोप है कि युवकों ने अलग-अलग समय पर छह बार उससे बैंक खाते में करीब दो लाख रुपये की राशि डलवा ली। उसके बाद आरोपियों से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है। जब मनोज को ठगी का पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत दी। मनोज ने उनके मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए है। जिस पर सिटी थाना की ओल्ड चौकी पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
--
युवक ने टावर लगाने के नाम पर ठगी की शिकायत दी थी। उसने विज्ञापन देखकर उन पर संपर्क किया था। युवक का कहना है कि दो युवकों ने करीब छह बार में उससे नकदी खातों में डलवाई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार, ओल्ड चौकी प्रभारी, सोनीपत।