{"_id":"5ddfb7768ebc3e54fb5d2ba4","slug":"crime-sonipat-news-rtk5296867103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेशी के लिए आए बंदी भिड़े, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेशी के लिए आए बंदी भिड़े, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। कोर्ट में पेशी के लिए आए बंदी आपस में भिड़ गए। जिसमें छह बंदियों ने एक बंदी को पीटकर घायल कर दिया। हमला जिला कारागार में हुई कहासुनी की रंजिश में किया गया। पुलिस ने घायल बंदी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जटवाड़ा निवासी मयंक ने पुलिस को बताया कि वह हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। जेल में कुछ दिन पहले उसकी हत्या के अन्य मामले में बंद गावं भैंसवान के परमजीत व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसे बुधवार को 138 एनआई एक्ट के मामले में जेएमआईसी की कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी से पहले उसे कोर्ट में बंदियों के लिए बनाए गए कमरे में बंद कर दिया गया। इसी दौरान कोर्ट में पेशी के लिए आए भैंसवाल के परमजीत व अन्य को भी जेल से लाकर कमरे में बंद कर दिया गया। इसी बीच परमजीत ने जेल में हुई कहासुनी की रंजिश में उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके साथी तेजेंद्र उर्फ आशु, नवीन, अंकित, विकास व नवीन कुमार ने भी उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले के कारण उसकी आंख व सिर में चोट लगी। अन्य बंदियों व पुलिस कर्मियों ने उसे आरोपियों से छुड़वाया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मयंक ने मामले की शिकायत कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मयंक के बयान पर आरोपियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारागार से पेशी के लिए कोर्ट परिसर में आए बंदी ने छह बंदियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-जसबीर, जांच अधिकारी, कोर्ट काम्पलेक्स चौकी।