फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

दिल्ली से किराए पर लेकर आए कार, लघुशंका के लिए रुकवाने के बाद लेकर भागे

Thu, 19 Sep 2019 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Crime
खरखौदा (सोनीपत)। गांव फिरोजपुर बांगर के पास तीन बदमाश ओला कंपनी के कार चालक की कार लूट कर फरार हो गए। तीन दिन पहले भी फिरोजपुर बांगर के पास कार को टैक्सी में लेकर आने के बाद लूटपाट की गई थी। युवक दिल्ली से कार किराए पर लेकर आए थे और गांव फिरोजपुर बांगर के पास लघुशंका के लिए रुकवा कर कार लूटकर भाग गए। कार चालक किसी तरह घर पहुंचा। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैदपुर चौकी पुलिस ने कार चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झारखंड के जिला हजारी बाग के भराजो निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल गुरुग्राम में रहता है और ओला कंपनी में टैक्सी चलाता है। जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह 14 सितंबर को दिल्ली के क्रांति नगर मेट्रो स्टेशन पर था। जहां पर उसे कंपनी की तरफ से बुकिंग मिली। उसने तीन लड़कों को अपनी कार में बैठाया और दिल्ली के कटवाल नगर लेकर पहुंचा। जहां से युवकों ने उसे मेरठ चलने के लिए कहा। वह जब मेरठ पहुंचा तो युवकों ने उसे सोनीपत के पास चलने की बात कही। वह 15 सितंबर की रात को करीब डेढ़ बजे फिरोजपुर बांगर के पास पहुंचा तो कार में बैठे युवकों ने लघुशंका के लिए कार रोकने की बात कही। जिस पर चालक ने कार को तो स्टार्ट रखा और वह खुद भी लघुशंका के लिए नीचे उतर गया। इस दौरान कार में सवार दो युवक भी नीचे उतर गए थे। लेकिन जब वह कार से कुछ दूरी पर जाकर लघुशंका कर वापस लौटा तो तीनों युवक उसकी कार लेकर फरार हो चुके थे। जगदीश का कहना है कि उसकी कार में ही उसका पर्स व मोबाइल भी रखे हुए थे। सैदपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

12 सितंबर को भी हुई थी फिरोजपुर बांगर के पास लूटपाट
इस वारदात से तीन दिन पहले यानी 12 सितंबर को उबर कंपनी के टैक्सी चालक नवीन से तीन युवक पिस्तौल के बल पर उसकी कार लूट ले गए थे। युवकों ने जिंदल विश्वविद्यालय के पास से नजफगढ़ के लिए टैक्सी बुक करवाई थी और फिरोजपुर बांगर में लघुशंका के लिए कार रुकवाकर पिस्तौल के बल पर चालक नवीन को नीचे उतारकर मौके से कार लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कार चोरी व लूट के मामलों में जांच जारी है। दोनों टैक्सी कंपनियों से भी बुकिंग करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही युवकों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-दलजीत, सैदपुर चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed