फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

ड्यूटी पर जाने के लिए निकला व्यक्ति बेसुराग, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Tue, 20 Aug 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crime
सोनीपत। गांव जाजी में इंडो एशियन कंपनी का सुरक्षा गार्ड ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था जोकि संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में व्यक्ति के परिजनों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी है। वहीं गांव जाजी के पास लापता कर्मी की एक चप्पल और खून के धब्बे मिलने से परिजन घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

गांव जाजी निवासी सुमन ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र 11 अगस्त को घर से मुरथल की इंडो एशियन कंपनी में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करने के लिए गया था। वह रात को 10 बजे तक घर आ जाते थे। उसने नौ बजे अपने पति को फोन किया था तो उन्होंने सोनीपत में होने की बात कही थी। जब वह रात साढ़े 10 बजे तक घर नहीं आए तो उसने फोन किया था। जिस पर फोन किसी अन्य ने उठाया था और फिर काट दिया था। उसके बाद बात नहीं हो सकी थी। सुमन ने बताया कि वह रातभर तलाश करने के बाद सुरेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा था। 12 अगस्त को उनके घर से करीब 700 मीटर दूर उसके पति की एक चप्पल मिली थी। साथ ही वहां खून भी बिखरा था। राहगीरों ने उसे बताया था कि रात को कार खड़ी थी। उसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ सुरेंद्र को बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर लिया था। मोहाना पुलिस सुरेंद्र का सुराग नहीं लगा सकी। जिस पर सोमवार को सुमन व अन्य परिजनों ने एसपी से मुलाकात की। उन्होंने सुरेंद्र का अपहरण करने का आरोप लगाया है। जिस पर एसपी ने मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपने का आश्वासन दिया। सुमन ने उसके पति की जल्द तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed