फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

बिस्कुट-टॉफी से भरा कैंटर चोरी, केस दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime news
खरखौदा। गांव रोहणा के अड्डे से चोर बिस्कुट व टॉफी से भरा कैंटर चोरी कर ले गए। सुबह कैंटर मालिक अड्डे पर पहुंचा तो कैंटर को न पाकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि वह अपने कैंटर में हसनगढ़ स्थित आईटीसी कंपनी से गाजियाबाद के लिए बिस्कुट व टॉफी भरकर ले जा रहा था। राजबीर ने बताया कि करीब सात लाख रुपये मूल्य के सामान को लेकर जब बुधवार रात को अपने गांव रोहणा में पहुंचा तो उसने कैंटर को गांव के अड्डे पर खड़ा कर दिया। वीरवार तड़के 3 बजे जब वह घर से कैंटर खड़ा करने की जगह पर पहुंचा तो उसका कैंटर नहीं मिला। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन जब कैंटर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बिस्कुट व टॉफी से भरा कैंटर चोरी होने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोरों का पता लगाकर काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed