{"_id":"8ef644762a2fa51b04ef960856954db0","slug":"crime-news-hindi-news-773","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन के रिमांड पर लिए गए दोनों ठेकेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन के रिमांड पर लिए गए दोनों ठेकेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो गोदामों से लाखों रुपये कीमत की 48 हजार बोतल अवैध शराब पकड़ने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान इस काम से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि थाना शहर पुलिस ने बुधवार देर रात को पुराने औद्योगिक क्षेत्र में शराब ठेकेदार जितेंद्र के गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान 1725 पेटी (20,700 बोतल) अवैध शराब बरामद की गई थी। इस दौरान महंगी शराब के लेबल भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने मौके से सिसाना के जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। वहीं गुरुवार दोपहर को पुराने औद्योगिक क्षेत्र में ही सुरेंद्र के गोदाम से 2300 पेटी (27,600 बोतल) अवैध शराब बरामद की गई। यहां पर भी इन बोतलों को महंगी शराब का लेबल लगाया जा रहा था। पुलिस ने यहां से सुरेंद्र निवासी गांव बुटाना को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।